लाड़ली बहनों को आज मिलेगी 38वीं किस्त, सीएम मोहन यादव देंगे 239 करोड़ की सौगात

Aman Vaishnav | Jul 12, 2026, 07:55 IST
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 12 जुलाई को भिंड के लहार दौरे पर हैं। सीएम लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। साथ ही भिंड जिले को 239 करोड़ के 56 विकास कार्यों की सौगात देंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 12 जुलाई को भिंड जिले के लहार दौरे पर रहेंगे। सीएम यहां आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।



साथ ही इस कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी होगी। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।



सिंगल क्लिक के जरिए महिलाओं के बैंक खातों में 1835 करोड़ रुपए से अधिक राशि ट्रांसफर होगी। यह राशि सीधे उनके खातों में पहुंचेगी।



आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से समझते हैं...



56 विकास कार्यों की सौगात

सीएम मोहन यादव भिंड जिले में 238 करोड़ 96 लाख रुपए के कुल 56 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें 40 कार्यों का लोकार्पण होगा। बाकी 16 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।



बता दें कि लोकार्पित होने वाले कार्यों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौम्हों और अकलोनी शामिल हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरपुरा और उमरी भी शामिल हैं। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिंड का कर्मशाला भवन भी लोकार्पित होगा।



साथ ही 50-50 सीटर अनुसूचित जाति बालक और बालिका छात्रावास का भी लोकार्पण होगा। शासकीय महाविद्यालय अकोड़ा का भवन और अमायन का संयुक्त तहसील भवन भी इसमें शामिल हैं।



83 करोड़ का भूमिपूजन

इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव 83 करोड़ 33 लाख रुपए के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें ग्राम प्रतापपुरा में अतिरिक्त कक्ष और प्रयोगशाला भवन शामिल है।



शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय का अतिरिक्त भवन भी बनेगा। 250 सीटर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास और 100 सीटर श्रमिक विश्रामगृह भी इसमें शामिल हैं।



वैशाली नदी पर जलमग्नीय पुल का निर्माण भी होगा। अटेर और गोहद में नए जनपद पंचायत भवन बनेंगे। मछण्ड, मिहोना, श्यामपुरा और असवार में गौशाला भी बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना योजना के तहत भी कई काम होंगे।



विधायक की मां को श्रद्धांजलि

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:35 बजे लहार की गल्ला मंडी स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वे विधायक अम्बरीश शर्मा (गुड्डू) के गृह ग्राम सिकरी जागीर जाएंगे। वहां वे विधायक की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।



इसके बाद सीएम भाटनताल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 3:45 बजे वे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।



प्रशासन अलर्ट मोड पर

बता दें कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आईएएस किरोड़ी लाल मीणा और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने देर रात कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। लहार विधायक अम्बरीश शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। तीनों ने मिलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



सुरक्षा, यातायात, मंच और पार्किंग जैसी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।



ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी में मानसून पड़ा धीमा, चपेट में आए 24 जिले, सीएम का गृह संभाग ज्यादा सूखा



लाड़ली बहनों को आज मिलेगी 38वीं किस्त, सीएम मोहन यादव देंगे 239 करोड़ की सौगात



सीएम मोहन यादव बोले- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पास डिग्री थी, लेकिन गरीबी का दर्द नहीं था



एमपी के 40 इंटरसिटी रूटों पर दौड़ेंगी सरकारी बसें, मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं



Tags:
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • आईएएस किरोड़ी लाल मीणा
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • लहार विधायक अम्बरीश शर्मा