सीएम मोहन यादव सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, नए निगम भवन का करेंगे उद्घाटन

Amresh Kushwaha | May 07, 2026, 09:09 IST
cm mohan yadav somnath swabhimaan yatra bhopal municipal corporation inauguration
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही, भोपाल में 43 करोड़ की लागत से बने नए नगर निगम मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे। वहीं, कांग्रेस प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंदोलन करेगा।

News In Short

  • मध्य प्रदेश से पहली बार सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा निकल रही है।
  • 1100 श्रद्धालु भोपाल से सोमनाथ के लिए ट्रेन से रवाना होंगे।
  • CM मोहन यादव आज भोपाल नगर निगम भवन का उद्घाटन करेंगे।
  • नया निगम भवन 43 करोड़ रुपए की लागत से बना है।
  • कांग्रेस आज NH-52 (National Highway) पर किसानों के लिए चक्काजाम करेगी।

News In Detail

यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। राज्य के संस्कृति विभाग ने इस यात्रा की पूरी तैयारी की है। प्रदेशभर से 1100 श्रद्धालु इस पहले जत्थे में शामिल होंगे और गुजरात स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना होंगे। वहीं, दूसरी ओर एमपी कांग्रेस प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगा।



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...

मुख्यमंत्री का आज का दिन बेहद व्यस्त रहेगा। सुबह 9.20 बजे वे अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग से शुरुआत करेंगे। इसके बाद 9.40 बजे वे सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल होंगे।



सुबह 10 बजे रानी कमलापति स्टेशन से सोमनाथ यात्रा को रवाना करने के बाद सुबह 11 बजे भोपाल नगर निगम मुख्यालय के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12.40 बजे वे स्टेट हैंगर भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।



जबलपुर से वे मंडला जिले के ग्राम खिवनी रैयत और ग्राम जेवरिया रैयत के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 3.10 बजे जबलपुर से तिरुपति, आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होंगे। शाम 6 बजे होटल लेमन ट्री प्रीमियर, तिरुपति पहुंचकर वहां के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 7.15 बजे तिरुपति से नई दिल्ली रवाना होंगे और रात 10 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।



43 करोड़ का नया निगम भवन

भोपाल नगर निगम का नया मुख्यालय भवन बनकर तैयार हो गया है। इसे 43 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। यह भवन ग्रीन बिल्डिंग के कॉन्सेप्ट पर बना है और चार एकड़ जमीन पर फैला है। आठ मंजिला यह इमारत सभी जरूरी सुविधाओं से लैस है।



अभी तक नगर निगम के दफ्तर शहर के 10 अलग-अलग जगहों पर चल रहे थे। अब सभी कार्यालय एक ही छत के नीचे आ जाएंगे। इससे नागरिकों के लिए काम कराना पहले से बहुत आसान हो जाएगा।



कांग्रेस करेगी NH-52 पर चक्काजाम

उधर, मध्यप्रदेश में कांग्रेस आज एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है। पार्टी ने आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-52 पर चक्काजाम का ऐलान किया है। यह चक्काजाम सात अलग-अलग स्थानों पर एक साथ किया जाएगा।



सुबह 10.30 बजे इंदौर से इस प्रदर्शन की शुरुआत होगी। कांग्रेस किसानों के मुद्दों को लेकर यह आंदोलन कर रही है। पार्टी का दावा है कि इस आंदोलन में 10 हजार किसान शामिल होंगे।



चक्काजाम के मद्देनजर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। NH-52 पर सफर करने वाले सभी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। इस आंदोलन में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता सामिल होंगे। यह आंदोलन प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर किया जाएगा।



आंदोलन का मोर्चा कौन संभालेगा?

शाजापुर में देवास, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, सीहोर और रायसेन के कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। यहां कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद रहेंगे।



वहीं खलघाट में धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ के कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। यहां नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री बाला बच्चन और सचिन यादव कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करेंगे।



शिवपुरी की बात करें तो शिवपुरी और अशोकनगर के कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। ग्वालियर में ग्वालियर और दतिया के कार्यकर्ता शामिल होंगे। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अशोक सिंह मौजूद रहेंगे।



वहीं मुरैना और भिंड के कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। यहां गोविंद सिंह और हेमंत कटारे कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करेंगे। इंदौर में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मौजूद रहेंगे।गुना में आसपास के जिलों के कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। यहां पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहेंगे।



ये खबरें भी पढ़िए..



एमपी न्यूज: आंदोलन से पहले ही एमपी पुलिस ने किसान नेताओं को किया हाउस अरेस्ट



सरकार की वादाखिलाफी से नाराज अतिथि शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी



अपनी ही सरकार के खिलाफ सख्त हुए विधायक सूर्य प्रकाश मीणा, आंदोलन करने की दी चेतावनी



सरकार की वादाखिलाफी से नाराज अतिथि शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा