CM मोहन यादव आज तमिलनाडु के दौरे पर, क्रॉप फैक्टरी का लेंगे जायजा

Pratibha ranaa | Jul 24, 2024, 11:10 IST
cm कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज कोयम्बटूर के लिए रवाना होंगे। यह वह 25 जुलाई को रोड शो करेंगे। इन्टरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्युनिटिज इन मध्य प्रदेश में शामिल होंगे।

सीएम मोहन यादव आज ( CM Mohan Yadav ) ( 24 जुलाई ) को तमिलनाडु के दौरे पर जाने वाले हैं। सीएम दोपहर 1.50 बजे तमिलनाडु के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे सीएम यादव तमिलनाडु के कोयंबटूर पहुंचेंगे। यहां पर वह क्रॉप फैक्टरी का जायजा लेंगे।



बता दें CM डॉ मोहन यादव बैक टू बैक बैठकों के बाद कोयंबटूर के लिए रवाना होंगे।



CM के आज के कार्यक्रम कुछ इस तरह...

  • सुबह 11:30 बजे सीएम मंत्रालय में नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट्स कंपनी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 31वीं बैठक।
  • नर्मदा घाटी विकास विभाग की बैठक।
  • 11: 45 बजे मप्र. स्टेट एसेट्स मैनेजमेंट कंपनी लिमि. के संचालक मंडल की बैठक।
  • लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग की चौथी बैठक।
  • 12 बजे जल निगम के संचालक मण्डल की बैठक।
  • 1.50 बजे सीएम मोहन स्टेट हैंगर भोपाल से तमिलनाडु के लिए रवाना होंगे।
  • 4:10 बजे पर कोयम्‍बटूर एयरपोर्ट से बेस्ट कॉर्प फैक्ट्री तिरुपुर पहुंच कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • 5.30 से 08.00 बजे तक उद्योगपतियों से साथ होटल ले मेरेडियन में डिनर करेंगे।
pratibha rana


thesootr links


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव