इंदौर में सीएम मोहन यादव बोले- उड़द, मसूर पर किसानों को देंगे प्रोत्साहन राशि

Aman Vaishnav | Feb 06, 2026, 16:06 IST
cm mohan yadav tax exemption dal mills
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दाल मिल कारोबारियों और किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि दाल उपज बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन राशि देने पर विचार किया जा रहा है।

INDORE. इंंदौर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को किसान और दाल मिल कारोबारियों के हित में अहम बातें कही। सीएम ने शुक्रवार को दाल मिल एसोसिएशन के कार्यक्रम में मंडी टैक्स छूट को लेकर कहा कि धीरे-धीरे सभी होगा।



साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसान वर्ष है, किसानों के लिए कार्यक्रम किया जाएगा। हम उड़द, मसूर दाल उपज बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहन राशि देने पर भी विचार कर रहे हैं।



826d2255-ea4


दाल मिल एसोसिएशन ने की यह मांग

वहीं दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में टैक्स छूट की मांग रखी। उन्होंने कहा कि एमपी में दोहरा टैक्स है। देश के बाहर से या अन्य राज्य से एमपी में आने वाली दलहन पर टैक्स लगता है, जबकि गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में यह नहीं है। इसके चलते पहले एमपी में 1300 दाल मिल थी जो घटकर 900 रह गई। यह दाल मिल दाहोद, जलगांव, रायपुर, नागपुर जैसी जगह शिफ्ट हो रही है। एसोसिएशन ने मंडी शिफ्ट करने और दाल मिल के लिए अलग से जमीन देने की भी मांग रखी।



2ebf3f86-359


सीएम ने यह की घोषणाएं

इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा दाल आम व्यक्ति का भोजन है और प्रोटीन की जरूरत इसी से पूरी होती है। किसान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। हमने तुअर में टैक्स छूट दी है। आगे भी अन्य जो मांग है इस पर काम किया जाएगा। सभी से आह्वावान है कि फैक्ट्री एमपी में खोलें, यहां रोजगार दें। इसके लिए हम रोजगार देने पर प्रति लेबर 5000 रुपए भी दे रहे हैं। बिजली, पानी, जमीन, टैक्स छूट सभी दी जाएगी, आप इंडस्ट्री लगाओ और रोजगार दो। अच्छे काम में कोई अड़चन नहीं आने दी जाएगी। एयर कार्गो भी शुरू कर रहे हैं।



56 इंच के सीने वाले पीएम कर रहे नेतृत्व

सीएम ने कहा कि आज देश का नेतृत्व 56 इंच के सीने वाले पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इससे देश लगातार आगे बढ़ रहा है, अब हमारे बजट को देखकर अन्य देश नीति तय करते हैं। भारत अब किसी से प्रभावित नहीं होता।



मंदिर में भी दर्शन किए

सीएम नेमावर स्थित स्वामीनारायण मंदिर भी पहुंचे और पूजा की। उनके साथ मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ ही प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलु शुक्ला, सावन सोनकर, जेपी मूलचंदानी व अन्य नेता शामिल थे। इसके पहले जनप्रतिनिधियों ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया।



3381ba4b-3c8


सीएम बोले एमपी देश का फूड बास्केट

सीएम ने एमपी को देश का फूड बास्केट बताते हुए कहा कि सरकार किसान कल्याण वर्ष-2026 में किसानों की उन्नति के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसानों के लिए हमारी सरकार ने पूरे 5 साल का रोड मैप बनाया है।



मध्य प्रदेश के बजट को हम 5 साल में डबल करेंगे इसलिए 15% की ग्रोथ रेट से हम आगे बढ़ रहे हैं।



हम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के साथ-साथ मध्य प्रदेश को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने पर भी काम कर रहे हैं।



DBT के माध्यम से व्यापारियों को लगभग साढ़े 5 हजार करोड़ की सब्सिडी हमारी सरकार ने दिया।



लेबर आधारित उद्योग लगाने पर प्रति लेबर 5000 रुपए महीना 10 साल तक हमारी सरकार देगी।



ये खबरें भी पढ़िए...



एमपी न्यूज: दूर हटो और तमीज से बात करो... महिला तहसीलदार के तेवरों से नाराज किसान बोले-वापस जाओ



MP में दूध उत्पादक किसानों को बोनस का इंतजार, 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि का वादा अधूरा



IDA के स्नेहधाम से बुजुर्गों को हटाने का नोटिस, सीएम मोहन यादव ने किया था शुरू



CM डॉ.मोहन यादव डीजीपी मकवाना से नाराज, मध्यप्रदेश के नौ IPS अफसरों की ट्रेनिंग अधर में



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • छत्तीसगढ़
  • स्वामीनारायण मंदिर
  • प्रोत्साहन राशि