फैसले के बाद पहली बार भोजशाला जाएंगे सीएम मोहन यादव, मां वाग्देवी के करेंगे दर्शन
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव आज धार दौरे पर रहेंगे। वे पहले ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद मोतीबाग चौक पर आमसभा को संबोधित करेंगे।
साथ ही देवी सागर तालाब में जल संरक्षण का संदेश देते हुए श्रमदान करेंगे। सीएम के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं।
आइए जानते हैं मुख्यमंत्री का पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम।
मुख्यमंत्री का सुबह का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने दिन की शुरुआत भोपाल से करेंगे। सुबह वे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सीएम भोपाल में ही एक बड़े छात्र समारोह में हिस्सा लेंगे।
भोपाल का पूरा शेड्यूल
- सुबह 10.15 बजे: सीएम सबसे पहले भोपाल के समत्व भवन में एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ बैठक करेंगे।
- सुबह 10.30 बजे: इसके बाद सीएम मोहन यादव भोपाल के रवीन्द्र भवन पहुंचेंगे। यहां सीएम स्कॉलरशिप वितरण समारोह वर्ष 2025-26 में शामिल होंगे।
- सुबह 11.15 से 11.30 बजे: कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री का दोपहर का कार्यक्रम
भोपाल के कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री धार जिले के लिए रवाना होंगे। सीएम मोहन यादव धार के कई स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्से लेंगे।
धार का पूरा शेड्यूल
- सुबह 11.35 से दोपहर 12.30 बजे: मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर भोपाल से धार पहुंचेंगे।
- दोपहर 12.45 बजे: इसके बाद सीएम हेलीपैड से सीधे धार भोजशाला पहुंचेंगे। साथ ही मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद मोतीबाग चौक पर आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा देवी सागर तालाब में जल संरक्षण का संदेश देते हुए श्रमदान करेंगे।
- दोपहर 12.45 से 01.15 बजे: मुख्यमंत्री धार में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 01.20 बजे: कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीएम सब्जी मंडी प्रांगण पहुंचेंगे।
- दोपहर 01.20 से 02.25 बजे: सब्जी मंडी प्रांगण में स्थानीय कार्यक्रम का आयोजन होगा, जहां वे लोकार्पण, भूमिपूजन और अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।
- दोपहर 02.30 बजे: इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव धार के देवी सागर तालाब पहुंचेंगे। यहां सीएम जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा के स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
- दोपहर 03.00 बजे: इसके बाद सीएम वापस हेलीपैड डीआरपी लाइन धार लौटेंगे।
मुख्यमंत्री का शाम का कार्यक्रम
धार के सभी कार्यक्रमों को निपटाने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव (cm mohan yadav) का इंदौर और नई दिल्ली का दौरा (सीएम मोहन यादव का दौरा) होगा।
इंदौर और दिल्ली का शेड्यूल
- दोपहर 03.05 से 03.30 बजे: मुख्यमंत्री धार से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- शाम 03.35 से 04.55 बजे: इंदौर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली पहुंचेंगे।
- नई दिल्ली आगमन के बाद: जानकारी के अनुसार यहां भी मुख्यमंत्री का स्थानीय कार्यक्रम तय है।
ये खबरें भी पढ़िए...
सीएम के काफिले के लिए रोके वाहनों में घुसी बेकाबू बस, आधा दर्जन गाड़ियां पिचकीं
विभागों की समीक्षा बैठक में सख्त नजर आए सीएम मोहन, दो पीएस की खिंचाई
सीएम केयर योजना से सुधरेगी एमपी की स्वास्थ्य सुविधाएं, MBBS की सीटें बढ़ेंगी
भोपाल से सीएम मोहन यादव का ऐलान, रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट 62 साल