महाकाल नगरी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, हरदा जाएंगे जीतू
सीएम मोहन यादव का दौरा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज का दिन तीन महत्वपूर्ण शहरों के नाम रहने वाला है। वे आज (4 अप्रैल) वाराणसी, उज्जैन और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। सीएम वाराणसी में कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आइए जानें उनके आज के कार्यक्रम...
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव की सुबह की शुरुआत धर्मनगरी वाराणसी से होने वाली है। वे वहां कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह 10:30 बजे सीएम वाराणसी से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 3:40 बजे वे राजधानी भोपाल से उज्जैन जाएंगे। उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन का नाम महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम है। सीएम इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दिल्ली जाएंगे सीएम मोहन यादव
उज्जैन के महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम (CM Mohan Yadav) शाम 5:45 बजे उज्जैन से इंदौर एयरपोर्ट जाएंगे। रात 7:30 बजे वे इंदौर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में भी सीएम कई जरूरी स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
रायसेन में सजेगा उन्नत कृषि महोत्सव का मंच
मध्य प्रदेश के रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक कृषि महोत्सव मेला लगने वाला है। इस आयोजन का नाम उन्नत कृषि महोत्सव रखा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
उनके साथ सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। क्लोजिंग सेशन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल होंगे। इस महोत्सव में खेती की नई तकनीकें दिखाई जाएंगी। किसानों को मॉडर्न मशीनों का लाइव डेमो दिया जाएगा।
ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करना भी सिखाया जाएगा। लैब से लेकर खेत तक की जानकारी दी जाएगी। मेले में बीजों से लेकर बाजार तक का समाधान मिलेगा। किसान अपनी समस्याओं का सीधा हल पा सकेंगे।
हरदा दौरे पर जीतू पटवारी
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारीआज (4 अप्रैल) मध्य प्रदेश के खरगोन और हरदा जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे इंदौर से होगी। दोपहर 02:30 बजे वे खरगोन के ग्राम कोटडा (भिकनगांव) पहुंचेंगे।
यहां वे महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी टंट्या मामा की जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद, शाम 06:00 बजे वे हरदा पहुंचेंगे। यहां वे जरूरी स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 09:00 बजे भोपाल पहुंचेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी, सीजी और राजस्थान में मौसम का ट्रिपल अटैक, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
बंगाल में गरजे एमपी के सीएम मोहन यादव, बोले- यह चुनाव नहीं, धर्मयुद्ध है
सिंहस्थ 2028 के लिए काशी और उज्जैन के बीच साझेदारी मजबूत, सीएम मोहन यादव ने किए एमओयू साइन