आज UP दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, टीकमगढ़-छतरपुर में कार्यक्रम के बाद पहुंचेंगे अयोध्या और गोंडा, कालिदास समारोह का भी करेंगे शुभारंभ
भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री को देंगे श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिन की शुरुआत सुबह 9:45 बजे अधिकारियों की ब्रीफिंग से होगी। इस दौरान एडीजी इंटेलिजेंस और जनसंपर्क आयुक्त उन्हें जरूरी जानकारी देंगे।
इसके बाद सुबह 10:15 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा पहुंचेंगे। यहां वे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नरेशचंद्र सिंह के पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
सुबह 10:25 से 10:40 बजे के बीच मुख्यमंत्री भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। यहां से उनका दूसरे जिलों का दौरा शुरू होगा।
टीकमगढ़ के खरगापुर में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे भोपाल से विमान के जरिए खजुराहो के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:25 बजे उनका खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है।
यहां से वे टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा के पलेरा जाएंगे। सुबह 11:55 बजे तक उनके पलेरा पहुंचने का समय तय है।
पलेरा में मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। ऐसे में क्षेत्र के लोगों के लिए भी मुख्यमंत्री का यह दौरा अहम रहेगा।
इसके बाद दोपहर 12:20 बजे वे पलेरा से छतरपुर जिले के लिए रवाना होंगे।
छतरपुर के सिजई गांव भी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
टीकमगढ़ के बाद मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव छतरपुर जिला होगा। वे दोपहर 12:40 बजे चंदला विधानसभा क्षेत्र के लवकुश नगर हेलीपेड पहुंचेंगे।
इसके बाद दोपहर 12:50 बजे ग्राम सिजई में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के इस MP Tour में ग्रामीण इलाकों के कार्यक्रमों को भी जगह दी गई है। टीकमगढ़ और छतरपुर में उनके पहुंचने से स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री लवकुश नगर हेलीपेड लौटेंगे और 1:35 बजे खजुराहो के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:45 बजे उनके खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है।
खजुराहो से अयोध्या, फिर गोंडा जाएंगे सीएम
मध्य प्रदेश के कार्यक्रम पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 2:35 बजे खजुराहो एयरपोर्ट से अयोध्या धाम के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगा।
यहां से मुख्यमंत्री गोंडा जिले के जयप्रभा ग्राम जाएंगे। दोपहर 3:05 बजे वहां पहुंचने का कार्यक्रम तय है।
दोपहर 3:10 बजे मुख्यमंत्री जयप्रभा ग्राम स्थित पंडित दीनदयाल शोध संस्थान के चिंमय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अयोध्या से करेंगे कालिदास समारोह का वर्चुअल शुभारंभ
मुख्यमंत्री के आज के Tour Schedule में उज्जैन का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल है।
गोंडा में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे जयप्रभा ग्राम से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और 4:35 बजे अयोध्या धाम एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
यहीं से वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उज्जैन में आयोजित 68वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए शाम 4:35 से 4:50 बजे तक का समय तय किया गया है।
यानी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में मौजूद रहकर मध्य प्रदेश के उज्जैन में होने वाले सांस्कृतिक आयोजन से ऑनलाइन जुड़ेंगे।
शाम को भोपाल लौटेंगे मुख्यमंत्री
दिनभर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:35 बजे अयोध्या धाम से भोपाल के लिए रवाना होंगे। शाम 6:55 बजे उनके भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचने का कार्यक्रम है।
इसके बाद शाम 7:10 बजे वे अपने निवास पहुंचेंगे।
इस तरह मुख्यमंत्री का आज का Busy Schedule सुबह भोपाल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम से शुरू होकर टीकमगढ़ और छतरपुर के ग्रामीण इलाकों से होते हुए उत्तर प्रदेश तक जाएगा।