आज उज्जैन के श्रृंगेरी शंकर मठ जाएंगे सीएम मोहन यादव, भोपाल विधानसभा में संविधान दिवस कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ फोन पर ब्रीफिंग से होगी। इसके बाद सीएम सुबह 7:25 से 7:35 बजे के बीच भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। वहां से सुबह 7:40 बजे रवाना होकर 8:25 बजे उज्जैन हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
उज्जैन पहुंचने के बाद सीएम सुबह 8:30 से 8:40 बजे के बीच देन्दिया (मेघदूत रिसोर्ट के सामने) स्थित श्रृंगेरी शंकर मठ पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे सुबह 10:00 से 10:10 बजे के बीच वापस उज्जैन हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11:00 बजे वापस भोपाल के स्टेट हैंगर लौट आएंगे।
भोपाल विधानसभा में संविधान दिवस उत्सव
उज्जैन से भोपाल लौटने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा (MP Vidhan Sabha) पहुंचेंगे। आज 26 नवंबर को संविधान दिवस होने के कारण विधानसभा में विशेष उत्सव का आयोजन रखा गया है। इसमें सीएम मुख्य रूप से शामिल होंगे।
दोपहर में पार्टी कार्यालय और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
विधानसभा के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय (BJP Party Office Bhopal) पहुंचेंगे। यहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगके जरिए जरूरी बैठक या संवाद में जुड़ेंगे। इसके बाद सीएम फिर अपने निवास पहुंचेंगे।
शाम को कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में संविधान गौरव दिवस
शाम के समय भी मुख्यमंत्री का एक बड़ा कार्यक्रम तय है। वे शाम 5:00 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल पहुंचेंगे। यहां आयोजित होने वाले संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद वे वापस अपने निवास के लिए रवाना हो जाएंगे।
संविधान दिवस मनाने की शुरुआत
बता दें कि भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था। हालांकि इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। साल 2015 में केंद्र सरकार ने 26 नवंबर को आधिकारिक तौर पर संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी।
एक नजर में सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल
- सुबह ब्रीफिंग: एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से फोन पर चर्चा होगी।
- सुबह 07:25 से 07:35 बजे: कार से स्टेट हैंगर, भोपाल पहुंचेंगे।
- सुबह 07:40 से 08:25 बजे: स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा उज्जैन हेलीपैड पहुंचेंगे।
- सुबह 08:30 से 08:40 बजे: कार से श्रृंगेरी शंकर मठ, देन्दिया (मेघदूत रिसोर्ट के सामने), उज्जैन पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- सुबह 10:00 से 10:10 बजे: कार से श्रृंगेरी शंकर मठ से उज्जैन हेलीपैड पहुंचेंगे।
- सुबह 10:15 से 11:00 बजे: उज्जैन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा स्टेट हैंगर, भोपाल वापस आएंगे।
- सुबह 11:10 बजे: कार से विधानसभा, भोपाल पहुंचकर संविधान दिवस उत्सव में भाग लेंगे।
- दोपहर 02:00 बजे: कार से पार्टी कार्यालय, भोपाल पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 03:00 बजे: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वी.सी.) में शामिल होंगे और उसके बाद कार से निवास जाएंगे।
- शाम 05:00 बजे: कार से कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल, भोपाल पहुंचकर संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और फिर निवास लौटेंगे।