आज महाकाल की नगरी जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मोहन यादव आद 27 सितंबर की सुबह उज्जैन पहुंचेंगे। वे उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही मन की बात कार्यक्रम भी वे उज्जैन में ही सुनेंगे।
सीएम मोहन यादव का दौरा
सीएम मोहन यादव सबुह- सुबह उज्जैन के दशहरा मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कुछ ही देर में वे वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे और वहां कुछ समय रुकेंगे।
महाकाल परिसर में होगा भूमिपूजन
सुबह पौने ग्यारह बजे मुख्यमंत्री महाकाल मंदिर पार्किंग परिसर पहुंचेंगे। यह जगह अन्न क्षेत्र के ठीक सामने स्थित है। यहां वे करीब पौने दो घंटे तक स्थानीय कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।
इस दौरान वे भूमिपूजन करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण भी यहीं करेंगे। इसके अलावा सिंगल क्लिक के जरिए कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी होगा। यह कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से कई परियोजनाओं को एक साथ जोड़ेगा।
दोपहर सवा बारह बजे के आसपास मुख्यमंत्री फिर से वीआईपी गेस्ट हाउस लौटेंगे। यहां से वे अगले कार्यक्रम की तैयारी करेंगे।
वीसी से जुड़ेंगे शहडोल के किसान महोत्सव से
दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शहडोल में हो रहे बलराम कृषि महोत्सव से जुड़ेंगे। इस दौरान वे किसानों को संबोधित करेंगे। कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी वे साझा कर सकते हैं।
यह कार्यक्रम उज्जैन में मौजूद रहते हुए ही आयोजित होगा। इससे मुख्यमंत्री एक ही दिन में कई जिलों की गतिविधियों से सीधे जुड़ पाएंगे।
शाम को भोपाल के लिए रवानगी
दोपहर सवा दो बजे मुख्यमंत्री उज्जैन हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
भोपाल पहुंचते ही सीएम पार्टी कार्यालय जाएंगे। यहां संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेने की संभावना रहेगी। इसके बाद वे कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और फिर निवास लौटेंगे।
शाम को रवीन्द्र भवन में भी रहेगी मौजूदगी
वहीं शाम साढ़े छह बजे मुख्यमंत्री रवीन्द्र भवन, भोपाल पहुंचेंगे। यहां भी वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके तुरंत बाद वे अपने निवास के लिए रवाना हो जाएंगे। इसी के साथ मुख्यमंत्री का पूरा दिन का कार्यक्रम समाप्त होगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश! सोलर, डेटा सेंटर और AI में बड़े निवेश की तैयारी
MP के नगरीय निकायों में 357 इंजीनियरों की भर्ती, ESB की जगह केंद्र की Ed-CIL कराएगी परीक्षा
एक ही रजिस्ट्रेशन से कई सरकारी नौकरियों के भर सकेंगे फॉर्म, केंद्र ला रहा यूनिफाइड पोर्टल
हुरुन रिच लिस्ट में भोपाल से 4 धनकुबेर शामिल, विनोद अग्रवाल फिर राज्य में सबसे अमीर