सीएम मोहन यादव बोले कांग्रेस नेता वंदे मातरम का अपमान करते हैं, अध्यक्ष बचाव करते हैं, मंच पर नहीं बैठे पुरुष नेता
News in Short
- सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर दौरे पर रहे
- लता मंगेशकर सभागृह में नारी शक्ति कार्यक्रम हुआ
- मंच पर सिर्फ महिला नेत्रियों को जगह दी गई
- वंदे मातरम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई
- सीएम ने कांग्रेस और जीतू पटवारी पर निशाना साधा
Intro
सीएम डॉ. मोहन यादव 14 अप्रैल को इंदौर दौरे पर रहे। इस दौरान लता मंगेशकर सभागृह में नारी शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम में मंच पर सीएम के साथ नारी शक्ति को जगह दी गई, पुरुष नेता नहीं बैठे। वहीं, सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरा।
News in Detail
इंदौर में डॉ. अंबेडकर जयंती के मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव सबसे पहले डॉ. अंबेडकर नगर (महू) गए। वहां कार्यक्रम में शिरकत कर वह इंदौर आए। यहां लता मंगेशकर सभागृह में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। यह केंद्र द्वारा महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण को लेकर आने वाले बिल पर आधारित था। इस दौरान नई पहल करते हुए मंच पर सीएम के साथ केवल महिला नेत्रियों को जगह दी गई। सभी पुरुष नेता मंच के नीचे बैठे। वहीं हॉल में अधिकांश महिलाएं ही थीं। आयोजन की शुरुआत वंदे मातरम गान से हुई।
सीएम बोले कांग्रेस नेता वंदे मातरम का अपमान करते हैं
सीएम ने कहा कि कांग्रेस की नेता इसी धरती पर वंदे मातरम का अपमान करें, भारत माता का अपमान करें और यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस के अध्यक्ष उनका बचाव करें। यह वही बात है जिस तरह से राम मंदिर के मामले में कांग्रेस ने दंगे कराए थे। तीन तलाक के मामले में सुप्रीम कोर्ट के शाहबानो केस के फैसले को लोकसभा में पलटा था। कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। लेकिन अब पीएम नरेंद्र मोदी ने दोनों मामलों में ऐतिहासिक काम किया। तीन तलाक पर कानून बनाया और राममंदिर भी बना।
कांग्रेस अध्यक्ष ने माफी नहीं मांगी
सीएम ने कहा कि अभी तक वंदेमातरम के अपमान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने माफी नहीं मांगी। इसलिए कांग्रेस लगातार जमीन के अंदर जा रही है। क्या करें रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया। जैसी करनी वैसी भरनी। इसलिए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मैदान छोड़ जाती है और शंकर लालवानी रिकॉर्ड तोड़ वोट से जीत जाते हैं।
33 फीसदी आरक्षण 21वीं शताब्दी का बड़ा फैसला
सीएम ने लोकसभा में आ रहे महिला आरक्षण के 33 फीसदी बिल को 21वीं शताब्दी का सबसे अहम फैसला बताया। सीएम ने कहा कि बाबा साहब ने जो महिलाओं के लिए समानता का सोचा था और जो अधिकार दिलाए थे, उसी सोच पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अब यह कदम उठाया है। कार्यक्रम को विधायक मालिनी गौड़, माला ठाकुर ने भी संबोधित किया।
यह खबरें भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव बोले- बाबा साहब की आत्मा कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी
इंदौर से रायपुर तक फैला नकली दवाओं का नेटवर्क; पाउडर भरकर बेची जा रही दवाइयां, तीन गिरफ्तार
भोपाल-इंदौर मास्टर प्लान फिर टला: ‘मेट्रोपॉलिटन विजन’ के फेर में 21 साल का इंतजार हुआ और लंबा
इंदौर कलेक्टर के बड़े बदलाव, सालों से जमे तहसीलदारों को बदला, एसडीएम भी बदले