आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, गोवर्धन पूजनोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव सुबह एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ जरूरी ब्रीफिंग करेंगे। इसके बाद वे उज्जैन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
दोपहर में भोपाल आगमन और पार्टी कार्यालय में बैठक
उज्जैन के स्थानीय कार्यक्रम पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री भोपाल के लिए निकलेंगे।
- दोपहर 01:15 से 02:00 बजे के बीच सीएम स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
- दोपहर 02:15 बजे सीएम मोहन अपने भोपाल स्थित निवास पहुंचेंगे।
- दोपहर 02:50 से 03:00 बजे के सीएम कार से भाजपा पार्टी कार्यालय भोपाल पहुंचेंगे।
- दोपहर 03:00 बजे से सीएम मोहन यादव पार्टी कार्यालय में स्थानीय कार्यक्रम व संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेंगे।
- दोपहर 03:45 से 04:05 बजे के बीच वे पार्टी कार्यालय से वापस स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
शाम को वाराणसी रवानगी और गोवर्धन पूजनोत्सव में शामिल
भोपाल के कार्यक्रम पूरे करके मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होंगे।
- शाम 04:10 बजे वे स्टेट हैंगर भोपाल से रवाना होकर शाम 05:30 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- शाम 06:00 बजे मुख्यमंत्री राजघाट स्थित गोवर्धन धाम पहुंचेंगे, जहां वे अखिल भारतीय गोवर्धन पूजनोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव
बता दें कि गोवर्धन पूजा के मौके पर मंगलवार को वाराणसी में भव्य आयोजन होगा। गोवर्धन पूजा समिति की ओर से साल 1972 से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस बार आयोजन का 54वां साल है। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश यादव भी मौजूद रहेंगे।
यह कार्यक्रम शाम 5 बजे के बाद गोवर्धन धाम (नमो घाट) पर शुरू होगा। इससे पहले दोपहर 12 बजे हथुआ मार्केट से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें यादव समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।
दोपहर 12 बजे हथुआ मार्केट से निकलेगी शोभायात्रा
गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा दोपहर 12 बजे हथुआ मार्केट से शुरू होगी। इसमें कई आकर्षक झांकियां शामिल होंगी।
इस बार प्रयागराज और छत्तीसगढ़ से भी झांकियां वाराणसी पहुंचेंगी। वहीं वृंदावन और मथुरा के कलाकार भी अपनी झांकियां लेकर आएंगे। शोभायात्रा का उद्घाटन परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव करेंगे।
शाम 5 बजे नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम पहुंचेगी शोभायात्रा
समिति के उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर 12 बजे हथुआ मार्केट से शुरू होगी। यहां से यात्रा लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, मछोदरी, प्रहलादघाट और भैंसासुर होते हुए नमो घाट पहुंचेगी। शाम 5 बजे यहां शोभायात्रा सभा में बदल जाएगी।
शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम, शिव-पार्वती और भगवान श्रीराम से जुड़ी कई धार्मिक झांकियां शामिल होंगी। ये झांकियां दूर-दराज के इलाकों से वाराणसी लाई जाएंगी। यात्रा में सबसे आगे काशी के लोगों के साथ ग्वाल-बालों की टोली चलेगी। इसके अलावा बनारसी लट्ठबाजी (पटा बनेठी) का प्रदर्शन भी होगा। वहीं केदारनाथ मंदिर की झांकी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगी।
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भोपाल वापसी
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सीएम मोहन यादव रात 08:50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
रात 09:00 बजे वे भोपाल के लिए रवाना होंगे और रात 10:20 बजे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
इसके बाद रात 10:35 बजे CM Mohan Yadav अपने निवास पहुंच जाएंगे।