सीएम मोहन यादव का दौरा: उज्जैन में कलश यात्रा से लेकर सागर में चीता रिलीज तक, देखें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

Aman Vaishnav | Published:
​सीएम मोहन यादव का उज्जैन और सागर दौरा​
​Madhya Pradesh CM Mohan Yadav is scheduled to visit Ujjain and Sagar to release cheetahs and attend state events​
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार 7 अक्टूबर को उज्जैन और सागर का दौरा करेंगे। वे सुबह उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीता को रिलीज करेंगे। इसके सााथ ही सीएम मोहन यादव कई प्रमुख राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का शुभारंभ भी करेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 7 अक्टूबर बुधवार को राज्य के अलग-अलग जिलों में कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका यह पूरा दिन धार्मिक, सामाजिक, कृषि, वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन से जुड़े आयोजनों के नाम रहेगा।



बता दें कि सीएम मोहन यादव का दौरा भोपाल से शुरू होगा। सबसे पहले सीएम मोहन एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से बातचीत कर जरूरी प्रशासनिक ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद सीएन मोहन सुबह 07:20 से 07:35 बजे के बीच हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। वहां से सुबह 08:30 बजे तक उज्जैन हेलीपेड पहुंचेंगे।



उज्जैन और रतलाम से जुड़े स्थानीय कार्यक्रम

उज्जैन पहुंचते ही मुख्यमंत्री कई आयोजनों में हिस्सा लेंगे। सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक वे उज्जैन में आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद वी.आई.पी. गेस्ट हाउस जाएंगे।



दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री उज्जैन से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रतलाम कृषि विभाग के बलराम कृषि महोत्सव से जुड़ेंगे। किसानों से जुड़े इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।



वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीता रिलीज

उज्जैन के कार्यक्रम पूरे करके मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद 12:40 बजे सागर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 02:05 बजे वे सागर जिले के मोहाली (विधानसभा क्षेत्र रहली) हेलीपेड पर उतरेंगे।



इसके बाद दोपहर 02:30 बजे सीएम मोहन यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व पहुंचेंगे। यहां का कार्यक्रम पर्यावरण और वन्यजीव प्रेमियों के लिए बेहद खास रहेगा। मुख्यमंत्री यहां कई मुख्य गतिविधियों में भाग लेंगे....



  • चीता को सॉफ्ट रिलीज बोमा से खुले जंगल में मुक्त किया जाएगा।
  • दोपहर 03:00 बजे वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह 2026 (Wildlife Conservation Week 2026) के समापन समारोह में शामिल होंगे।
  • राज्य स्तरीय बाघिन दीदी कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।
  • राज्य वन्य प्राणी पुरस्कारों का वितरण करेंगे।
  • चीता मित्रों और बाघिन दीदियों से आमने-सामने मुलाकात और संवाद करेंगे।

भोपाल वापसी और पर्यटन को बढ़ावा

सागर के सभी आयोजनों को पूरा करके मुख्यमंत्री दोपहर 03:55 बजे मोहाली हेलीपेड पहुंचेंगे। शाम 04:00 बजे वे भोपाल के लिए रवाना होंगे। शाम 04:55 बजे स्टेट हैंगर भोपाल लौट आएंगे।



इसके बाद शाम 05:10 बजे सीएम मोहन यादव अपने निवास पहुंचेंगे। कुछ देर रुकने के बाद शाम 05:40 बजे वे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे, जहां वे मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट –2026 (Madhya Pradesh Travel Mart 2026) का भव्य शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे वापस अपने निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।



मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट

बता दें कि भोपाल में बुधवार से मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट शुरू होने जा रहा है। यह आयोजन 10 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे। इसमें अमेरिका, फ्रांस, जापान और इटली समेत करीब 34 देशों के 100 मेहमान शामिल होंगे। ये मेहमान घरेलू टूर ऑपरेटर्स के साथ अपने अनुभव और टूर पैकेज साझा करेंगे।



इसके अलावा, 15 राज्यों के 180 घरेलू टूर ऑपरेटर्स भी शामिल होंगे। इस आयोजन में 600 से ज्यादा प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद है। शुभारंभ के दौरान प्रदेश में 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्तावों और समझौतों को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं सीहोर में 848.40 करोड़ रुपए का मेगा निवेश समझौता भी होगा।



पर्यटन कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट का यह सातवां संस्करण है। इसे प्रदेश के पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने वाला बड़ा मंच माना जा रहा है। यहां देश-विदेश के पर्यटन कारोबारियों को आपस में जुड़ने और नए अवसर तलाशने का मौका मिलेगा।



पर्यटन विभाग के सचिव और एमपी टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने बताया कि, 2025 में प्रदेश में पर्यटकों की संख्या 57 प्रतिशत बढ़ी है।



इस बढ़ोतरी के बाद प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की कुल संख्या 21.05 करोड़ पहुंच गई है। मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 का मकसद इस बढ़ोतरी का फायदा उठाना है। इसके जरिए प्रदेश में विदेशी निवेश बढ़ाने, पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • बलराम कृषि महोत्सव
  • वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व
  • मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट –2026
  • Madhya Pradesh Travel Mart 2026
  • वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह 2026
  • Wildlife Conservation Week 2026