MP Road Acident : बड़वानी में कार और ट्रेक्टर की भिड़ंत से CNG टैंक में लगी भीषण आग

Deeksha Nandini Mehra | May 17, 2024, 13:40 IST
MP Road Acident
मध्‍य प्रदेश के बड़वानी जिले के नेशनल हाईवे पर एक कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। इस टक्कर से कार में लगे सीएनजी टैंक में भीषण आग लग गई। हादसे के समय कार में 6 लोग सवार थे।

MP Road Acident : मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के नेशनल हाईवे पर एक कार और ट्रैक्टर में भिड़त हो गई थी। इस टक्कर से कार में लगे सीएनजी टैंक में भीषण आग लग गई। हादसे के समय कार में 6 लोग सवार थे। हालांकि सभी लोगों ने तत्काल गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं ड्राइवर के हाथ में और एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। 4 बच्चे भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र जुलवानिया पहुंचाया गया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल फायर फाइटर की मदद से कार में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।





Tags:
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • Road Acident
  • MP Road Acident