इंदौर में कोचिंग टीचर के कपड़े उतारकर मारा, बिना कपड़ों के थाने में जाकर बचाई जान, छात्रा ने लगाया है छेड़छाड़ का आरोप

BP Shrivastava | Sept 13, 2023, 24:00 IST
इंदौर में कोचिंग टीचर के कपड़े उतारकर मारा, बिना कपड़ों के थाने में जाकर बचाई जान, छात्रा ने लगाया है छेड़छाड़ का आरोप
इंदौर में NEETकी तैयारी कर रही छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में बुधवार, 13 सितंबर को एक कोचिंग टीचर की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने उसके कपड़े तक उतार दिए।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में बुधवार, 13 सितंबर को कोचिंग टीचर शैलेंद्र की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने उसके कपड़े तक उतार दिए और बीच बाजार में मारा, भीड़ उसे फिर थाने की ओर मारते हुए ले गई, टीचर ने भी पुलिस को देखकर भीड़ से बचने के लिए बिना कपड़े के ही दौड़ लगाई और थाने में घुसकर वहां पुलिस सुरक्षा में कुर्सी पर बैठ गया। छात्रा खरगाने जिले की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपी टीचर और उसके साथी टीचर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी टीचर शैलेंद्र आकाश बायजू कोचिंग में पढ़ाता है। ये कोचिंग गीता भवन के पास है।



ये भी पढ़ें...



दतिया में गोलीकांड, मवेशी भगाने को लेकर दो गुटों में चली गोलियां, 5 लोगों की मौत, 6 घायल



यह लगे हैं आरोप



आरोप है कि आरोपी टीचर ने छात्रा से कोचिंग इंस्टीट्यूट में छेड़छाड़ कर दी थी। इस पर पीड़ित छात्रा ने आरोपी टीचर का VIDEO बनाकर परिवार को भेजा था। इसके बाद परिवारवाले खरगोन से आए और टीचर से पूछताछ की। जब वह हुज्जत करने लगा तो पिटाई कर दी गई। गुस्साए परिजन ने टीचर को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया और पीटते हुए थाने ले गए। आरोपी टीचर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि दूसरा साथी टीचर विवेक फरार है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है।



ये भी पढ़ें...



यूपी में आजम खान समेत विदिशा में मरहूम चौधरी मुनव्वर सलीम के घर ईडी के छापे, यूपी पुलिस भी कार्रवाई में शामिल



पुलिस ने बताया कि टीचर के खिलाफ मिली शिकायत



तुकोगंज पुलिस के मुताबिक गीताभवन के कोचिंग सेंटर पर छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी। वह खरगोन से इंदौर पढ़ने आई थी। इसी दौरान छात्रा के साथ वहीं के टीचर ने अश्लील हरकत की। बुधवार सुबह परिवारवालों ने कोचिंग इंस्टीट्यूट से टीचर को बाहर बुलाया और पिटाई कर दी। टीचर के बीच सड़क पर कपड़े उतार दिए गए थे और वीडियो भी बनाया। छात्रा ने बताया कि दोनों टीचर्स ने एक्स्ट्रा क्लास लेने के नाम पर कई बार उसके साथ हरकत करने की कोशिश की। परेशान होकर उसने यह बात अपनी बुआ को बता दी। बुआ ने छात्रा के चचेरे भाइयों को जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मामले में छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। छेड़छाड़ करने वाले दोनों टीचर शैलेंद्र और विवेक एक ही रूम पर रहते हैं। पुलिस के हत्थे चढ़ा टीचर उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है। वह इंदौर में गीताभवन की कोचिंग में नीट की तैयारी करने आए स्टूडेंट को पढ़ाता है। सुबह छात्रा के परिजन ने टीचर को कॉल किया। उसके आते ही उसे बुरी तरह से पीटकर पुलिस के सुपुर्द किया गया। एक टीचर रात से ही फरार है।



कोचिंग आकाश बायजू ने ये कहा



Screenshot 2023-09-13 194922.jpg


कोचिंग आकाश बायजू का कहना है कि ऐसे मामलों में हमारी बेहद सख्त जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। हमने दोषी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में हम इस मामले में पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।



ये भी पढ़ें...



इंदौर की सात विधानसभाओं में निर्णायक साबित होंगे मतदाता सूची में नाम जोड़ने-घटाने के आवेदन, हार-जीत आंकड़े से ज्यादा बढ़ेंगे मतदाता



Tags:
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • Coaching center teacher beaten up in Indore
  • teacher accused of molestation stripped
  • इंदौर में कोचिंग सेंटर के टीचर की पिटाई
  • छेड़छाड़ के आरोपी टीचर को निर्वस्त्र किया