मध्य प्रदेश में ठंड का कहर और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Nov 29, 2024, 06:30 IST
MP MAUSAM
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे 'द सूत्र' की इस रिपोर्ट में...

Weather Report : मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के उत्तर-पूर्वी इलाकों में ठंड और कोहरे का असर देखने को मिला है। वहीं देश के ऊपरी हिस्सों में शीतलहर से प्रदेश के मौसम में अंतर देखा जा रहा है। भोपाल सहित एमपी के सभी शहरों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तरी हवा के कारण तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। इसी तरह AQI की बात की जाए तो प्रदेश के मुख्य शहरों की सबसे स्वच्छ हवा में इंदौर की हवा शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है।



सबसे कम तापमान मंडला जिले का

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा से Madhya Pradesh में अच्छी ठंड पड़ रही है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में रात का पारा 7.2 डिग्री पर रहा। पांच शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी दो दिन मौसम ऐसे ही रह सकता है।



5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर...

Air Quality


आगे ऐसा रहेगा मौसम...

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है इस कारण मध्य प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ रही है। अभी एक-दो दिन तापमान में कुछ और भी गिरावट होने की संभावना है। शुक्रवार से उत्तर भारत के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से एक बार फिर उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, उसके प्रभाव से हवा का रुख बदलने से मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।



उज्जैन की हवा सबसे ज्यादा खराब

मध्यप्रदेश की आबोहवा पर संकट के बादल नजर आ रहे हैं। प्रदेश में उज्जैन की हवा सबसे ज्यादा खराब हालात में पहुंच गई है, जिसका मुख्य कारण यहां की हल्की मिट्टी है, जो हवा के साथ सर्दियों में ज्यादा सर्कुलेट होती है। उज्जैन में एवरेज AQI 220 मॉडरेट कंडीशन में दर्ज हुआ है । आइए जानते अन्य शहरों के AQI के बारे में ।



मध्य प्रदेश के सबसे खराब AQI वाले पांच शहर...

Air Quality Meters 000


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम रिपोर्ट
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी मौसम विभाग
  • mp weather alert
  • एमपी हिंदी न्यूज