मप्र में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, छत्तीसगढ़ में घना कोहरा

Pooja Kumari | Dec 20, 2023, 24:00 IST
मप्र में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, छत्तीसगढ़ में घना कोहरा
पूरे देश के साथ मप्र और छत्तीसगढ़ के भी मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। दोनों राज्यों में ठंड बढ़ रही है।

BHOPAL. मप्र में कंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है। जिसकी वजह से प्रदेश भर में लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बता दें कि सबसे कम तापमान दतिया में दर्ज किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां पर भी मौसम में लगातार गिरावट देखी जा रही है।



एमपी का मौसम

मप्र में उत्तर भारत से आ रही हवाओं के कारण लगातार मौसम में बदलाव जारी है। सबसे कम तापमान दतिया में दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि उमरिया में उमरिया में 6.5 और रीवा में 6.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा पंचमढ़ी के तापमान में गिरावट देखी गई यहां पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 17. 4 डिग्री, मलाजखंड में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के अन्य शहरों में भी तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। साथ ही भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के भी तापमान में गिरावट देखी गई।



छत्तीसगढ़ का मौसम

छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके कारण लोगों को ठिठुरन वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना है।



Tags:
  • Madhya Pradesh weather
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • Weather condition in MP
  • एमपी में मौसम का हाल
  • increased cold in Madhya Pradesh
  • rain in Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड
  • मध्यप्रदेश में बारिश
  • dense fog in Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में घना कोहरा