एमपी में सर्द हवाओं ने कंपाया, छत्तीसगढ़ में ठिठुरन ने बढ़ाई परेशानी, लगातार गिर रहा तापमान

Pooja Kumari | Dec 21, 2023, 24:00 IST
एमपी में सर्द हवाओं ने कंपाया, छत्तीसगढ़ में ठिठुरन ने बढ़ाई परेशानी, लगातार गिर रहा तापमान
पूरे देश के साथ मप्र और छत्तीसगढ़ के भी मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। दोनों राज्यों में ठंड लगातार बढ़ रही है।

BHOPAL. मप्र में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। उत्तर भारत से आ रही हवाओं के कारण प्रदेश में ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां पर भी तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिसकी वजह से लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों में बारिश होने की संभावना है।



लगातार गिरा रहा है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार मप्र के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक पचमढ़ी, दतिया, छतरपुर में सबसे ज्यादा ठंढ महसूस हुई, इसके अलावा ग्वालियर चंबल में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां पर तापमान गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि सिवनी में भी शीत लहर का प्रभाव देखा गया। धार, खंडवा, खरगोन, मलाजखंड के साथ राजधानी भोपाल में भी तापमान तेजी से गिर रहा है।



एक-दो दिन में बारिश की संभावना

बता दें कि उत्तर भारत के कई जगहों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसका प्रभाव एमपी और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तर पश्चिमी हिस्से में चक्रवर्ती हवा का प्रभाव एमपी में भी पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक- दो दिन में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।



छत्तीसगढ़ का मौसम

एमपी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मौसम में भी लगातार बदलाव देखा जा रहा है। बता दें कि उत्तर भारत की हवाओं का असर यहां पर भी दिख रहा है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे सर्द जिला अंबिकापुर रहा, जानकारी के मुताबिक यहां का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 10 जिलों का तापमान 12 डिग्री से नीचे आ गया है।



Tags:
  • Madhya Pradesh weather
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • Weather condition in MP
  • एमपी में मौसम का हाल
  • Temperature continuously falling
  • लगातार गिर रहा तापमान
  • increased cold in Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड
  • chill in Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में ठिठुरन