हरदा ब्लास्ट में कलेक्टर एसपी को हटाया

Marut raj | Feb 07, 2024, 21:52 IST
big news of the day
यूसीसी बिल पास करने वाला उत्तराखंड आजाद भारत का पहला राज्य बन गया है। हरदा ब्लास्ट मामले में एसपी संजीव कुमार कंचन के कुछ देर बाद ही कलेक्टर ऋषि गर्ग को भी हटाने सहित बुधवार की बड़ी खबरें


भोपाल. यूसीसी बिल पास करने वाला उत्तराखंड आजाद भारत का पहला राज्य बन गया है। हरदा ब्लास्ट मामले में एसपी संजीव कुमार कंचन के कुछ देर बाद ही कलेक्टर ऋषि गर्ग को भी हटाने सहित बुधवार की बड़ी खबरें



राज्यसभा में मोदी का राहुल पर निशाना


पीएम नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने युवराज को स्टार्टअप बनाकर दिया है। ना वो लिफ्ट हो रहा है और ना ही वो लॉन्च हो रहा है।



पाक में वोटिंग से पहले धमाका, 24 की मौत


पाकिस्तान चुनाव में वोटिंग से एक दिन पहले बलूचिस्तान में दो ब्लास्ट हुए। दोनों ब्लास्ट में मरने वाले की संख्या 24 बताई गई।



हरदा कलेक्टर एसपी को हटाया


हरदा ब्लास्ट मामले में एसपी संजीव कुमार कंचन के कुछ देर बाद ही कलेक्टर ऋषि गर्ग को भी हटा दिया है।



उत्तराखंड पहला राज्य जहां UCC बिल पास


उत्तराखंड विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC बिल पास हो गया। यूसीसी बिल पास करने वाला उत्तराखंड आजाद भारत का पहला राज्य बन गया है।



शरद गुट को चुनाव आयोग ने दिया नया नाम


शरद पवार गुट की नई पार्टी का नाम एनसीपी शरद चंद्र पवार होगा पार्टी का नया नाम। इससे पहले इलेक्शन कमीशन ने महाराष्ट्र सरकार में शामिल अजित पवार गुट को असली NCP बताया था।



Tags:
  • हरदा कलेक्टर
  • हरदा ब्लास्ट
  • Sanjeev Kumar Kanchan
  • Rishi Garg
  • हरदा एसपी