मतदाताओं को वोट के बदले नोट बांट रहे हैं बरगी विधायक संजय यादव? कांग्रेस प्रत्याशी का वीडियो हो रहा वायरल

Jitendra Shrivastava | Nov 03, 2023, 24:00 IST
मतदाताओं को वोट के बदले नोट बांट रहे हैं बरगी विधायक संजय यादव? कांग्रेस प्रत्याशी का वीडियो हो रहा वायरल
बरगी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक और पार्टी के प्रत्याशी संजय यादव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR. बरगी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक और पार्टी के प्रत्याशी संजय यादव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव चुनाव प्रचार करते तो दिख रहे हैं साथ ही एक बुजुर्ग महिला को कुछ देते हुए भी नजर आ रहे हैं।



संजय यादव वीडियो में बुजुर्ग महिला के हाथ में नोट देते दिखे



यह वीडियो बरगी विधानसभा क्षेत्र के नकटिया गांव का बताया जा रहा है। प्रचार के दौरान संजय यादव के साथ चल रहे एक शख्स से गुपचुप अंदाज में कुछ लेते हुए नजर आ रहे हैं, बताया जा रहा है कि यह शख्स कांग्रेस प्रत्याशी के चरगवां मंडल के चुनाव प्रभारी रामेश्वर गिरी हैं। रामेश्वर गिरी से कुछ लेने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव दूसरे हाथ से बगल में साथ चल रही एक बुजुर्ग महिला को चोरी छुपे उसके हाथ में रखते हुए साफ तौर पर नजर आ रहे हैं।



वीडियो में संजय यादव ने रामेश्वर गिरी से नोट ले रहे हैं



यह महिला कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव के साथ आदिवासी लोकगीत गाती हुई भी नजर आ रही है। वीडियो में यह तो नहीं दिख रहा है कि संजय यादव ने रामेश्वर गिरी से क्या लिया और साथ में चल रही बुजुर्ग महिला के हाथ में रख दिया, लेकिन जिस चोरी छुपे अंदाज में संजय यादव एक हाथ से ले रहे हैं और दूसरे हाथ से बांट रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव पैसा ही बांट रहे हैं।



Tags:
  • Jabalpur
  • जबलपुर
  • Sanjay Yadav
  • Congress candidates are distributing notes in exchange for votes
  • Sanjay Yadav's video is going viral
  • संजय यादव
  • वोट के बदले नोट
  • नोट बांट रहे कांग्रेस प्रत्याशी
  • संजय यादव का वीडियो हो रहा वायरल