EVM मुद्दे को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी कांग्रेस! विवेक तन्खा ने चुनावी नतीजों में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Vikram Jain | Dec 08, 2023, 24:00 IST
EVM मुद्दे को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी कांग्रेस! विवेक तन्खा ने चुनावी नतीजों में पारदर्शिता पर उठाए सवाल
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने चुनावी नतीजों में पारदर्शिता पर सवाल उठाए है, अब EVM मुद्दे को लेकर कांग्रेस कोर्ट जा सकती है।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं ने EVM को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। चुनावी नतीजों को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा का बड़ा बयान सामने आया है। जबलपुर में उन्होंने चुनावी नतीजों की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि EVM मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पास अदालत का दरवाजा खटखटानके का रास्ता खुला हुआ है।



चुनाव में पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर संसद, कोर्ट, चुनाव और जनता के बीच जाने के लिए कांग्रेस के पास रास्ते खुले हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव में जो प्रदर्शिता होनी चाहिए वह नहीं दिखी। चुनाव के पहले ग्राउंड में बदलाव का माहौल था लेकिन चुनावी नतीजों के बाद लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है।



चुनाव में पारदर्शिता रहेगा INDI गठबंधन का अहम मुद्दा



चुनावी नतीजों के बाद EVM मुद्दे को लेकर चल रही अटकलबाजी के बीच कांग्रेस चुनाव में पारदर्शिता को भी अहम मुद्दा बनाने जा रही है। राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तंखा ने कहा है कि चुनाव में पारदर्शिता का मुद्दा INDI गठबंधन का अहम विषय रहने वाला है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष के अस्तित्व के लिए जरूरी है कि सब मिलकर लड़ाई लड़ें।



कमलनाथ के इस्तीफे को बताया हाईकमान का विषय



चुनावी नतीजों के बाद पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों पर भी विवेक तंखा ने बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि यह मामला पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ और हाई कमान के बीच का मामला है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिले भारी बहुमत के बावजूद मुख्यमंत्री के फैसले पर आखिरी निर्णय लिए जाने पर विवेक तंखा ने कहा है कि मुख्यमंत्री के चयन का फैसला बीजेपी की आंतरिक राजनीति का हिस्सा है।



Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • Questions raised on EVM after Congress's defeat
  • Rajya Sabha MP Vivek Tankha
  • Congress's crushing defeat in elections
  • issue of transparency in elections
  • कांग्रेस की हार पर EVM पर उठे सवाल
  • राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा
  • चुनाव में कांग्रेस को करारी हार
  • चुनाव में पारदर्शिता का मुद्दा