कांग्रेस नेता अब क्यों कह रहे हैं शिवराज सिंह चौहान को बनाओ प्रधानमंत्री

Sandeep Kumar | Jun 06, 2024, 10:03 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-06T094157.219.jpg
मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के जीतने पर कांग्रेस नेताओं की हमदर्दी अचानक बढ़ने लगी है। कांग्रेस नेताओं ने तो शिवराज की तारीफ करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की सलाह दी है....

विदिशा लोकसभा सीट से 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से जीते शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chauhan ) को लेकर राजनीति गरमा गई। कांग्रेस ने शिवराज के बहाने मोदी पर तंज किए। कांग्रेस नेताओं ने शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री ( Prime Minister ) बनाने की सलाह दी है। एक के बाद एक कांग्रेस के कई नेताओं ने ट्वीट करके शिवराज सिंह चौरान देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने की सलाह दे डाली ।



कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत


कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर टीवी शो में शामिल शिवराज की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- टीवी पर मोदी से ज्यादा शिवराज छाए हैं। दिल्ली का मौसम बदल रहा है। इस पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने शिवराज सिंह चौहान को एमपी में कांग्रेस की हार का मुख्य किरदार बताकर उनकी तारीफ की।



e6168cf5-5ad


तन्खा बोले- एमपी में शिवराज कांग्रेस की हार के किरदार


सुप्रिया श्रीनेत के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने लिखा कि शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 66 और लोकसभा में 0 करने के मुख्य किरदार हैं। तन्खा ने ये लिखा



ef37e8d0-4a9



शिवराज को प्रधानमंत्री बनाया जाए-संजय यादव


जबलपुर के बरगी से कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय यादव ने भी शिवराज सिंह को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की है। संजय यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा- मध्य प्रदेश की जनता ने राज्य में लगातार भाजपा को चुना, लोकसभा में भी हमेशा भाजपा को पूर्ण समर्थन दिया। ऐसे में यदि प्रधानमंत्री किसी अन्य राज्य का बनता है तो ये मध्य प्रदेश की जनता की तौहीन है।



संजय यादव ने लिखा- मामा जी ने 8.21 लाख से चुनाव जीता और मोदी जी ने 1.5 लाख से, इसके बावजूद यदि प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश से नहीं चुना जाता है तो फिर ये मध्य प्रदेश की जनता की हार है। मध्यप्रदेश की जनता को उसके योगदान के लिए उनका प्रधानमंत्री मिलना ही चाहिए। मेरी मध्यप्रदेश की जनता से अपील है कि एकजुट होकर अपना प्रधानमंत्री मांगे। यदि इतने योगदान के बाद भी आपको अपना प्रधानमंत्री नहीं मिलता तो ये सोचने वाला विषय है।



ca5066ee-2f3


गडकरी या शिवराज को प्रधानमंत्री बनाएं : उदितराज


दिल्ली के कांग्रेस नेता उदित राज ने भी सलाह दी है कि नितिन गडकरी या शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए। 'मोदी जी को लोग अजेय समझ रहे थे, इसलिए पूरी ताकत हराने में नहीं लगाई वरना करीब ड़ेढ़ लाख की जीत को हार में बदलना मुश्किल नहीं था। जिसके नेतृत्व में पूरा चुनाव NDA का लड़ा वो इतने कम से जीते वो कैसा नेता? शिवराज सिंह चौहान करीब 8 लाख वोट से जीते तो इनको या नितिन गडकरी या अमित शाह जैसे लोगों को पीएम बनाना चाहिए, यह मेरा निजी सुझाव है । चंद्रबाबू नायडू या नीतीश कुमार भी पीएम की दावेदारी कर सकते हैं। आईके गुजराल और चंद्र शेखर सिंह अकेले एमपी होते पीएम बने थे कि नहीं ?



771ed4ec-3bf


thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Shivraj Singh Chauhan
  • Prime Minister
  • कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत
  • सुप्रिया श्रीनेत
  • कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय यादव
  • उदित राज