कांग्रेस नेताओं ने रोकी विधायक जयवर्धन सिंह की गाड़ी, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

Ujjwal Rai | Oct 20, 2023, 24:00 IST
कांग्रेस नेताओं ने रोकी विधायक जयवर्धन सिंह की गाड़ी, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी
गुना में कांग्रेसियों ने राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह की गाड़ी को रोककर जमकर विरोध किया। इसके साथ ही सामूहिक इस्तीफे की भी चेतावनी दी

GUNA. मध्यप्रदेश में कांग्रेस की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इस दौरान गुना में कांग्रेसियों ने राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह की गाड़ी को रोककर जमकर विरोध किया। इसके साथ ही सामूहिक इस्तीफे की भी चेतावनी दी। जयवर्धन सिंह का विरोध करते हुए विरोधियों ने मांग की कि किसी लोकल नेता को टिकट दिया जाना चाहिए।



टिकट न मिलन पर विरोध



मध्यप्रदेश में गुरुवार देर रात कांग्रेस की दूसरी सूची जारी कर दी गई थी। गुना विधानसभा से पंकज कनेरिया को टिकट दिया गया है। उनके अलावा मोहन रजक, कन्हैयाराम अहिरवार, हरिओम खटीक, अशोक पालिया दावेदारी कर रहे थे। हालांकि, कांग्रेस ने पंकज को उम्मीदवार बनाया। टिकट घोषित होने की अगली सुबह ही कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध शुरू हो गया था। इस दौरान जयवर्धन सिंह की गाड़ी भी रोकी गई। उनके सामने जिलाध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। विरोधयों ने कहा कि जिलाध्यक्ष संगठन को खत्म करना चाहते हैं।



रास्ते में रोकी गाड़ी



बता दें कि कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह शुक्रवार सुबह अशोकनगर में स्व देशराज सिंह यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। हनुमान चौराहे पर कुछ प्रत्योशियों ने उनकी गाड़ी रोक ली। वह पंकज कनेरिया के टिकट का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी करने लगे। जयवर्धन सिंह ने रोकने की कोशिश की। हालांकि, वह विरोध करते रहे। इस दौरान कांग्रेसियों ने इस्तीफा देने की भी चेतावनी दी।



Tags:
  • Controversy over second list of Congress
  • Jaivardhan Singh
  • Jaivardhan Singh's car stopped
  • Raghogarh MLA's car stopped
  • कांग्रेस की दूसरी सूची पर विवाद
  • जयवर्धन सिंह
  • जयवर्धन सिंह की रोकी गाड़ी
  • राघोगढ़ विधायक की रोकी गाड़ी