कांग्रेस नेता ब्रज भूषण पांडे और मोना कौरव को RGPRS में नई जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बैतूल के नेता ब्रज भूषण पांडे को कांग्रेस की विंग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ( RGPRS ) में नई जिम्मेदारी दी है। इसमें ब्रजभूषण को आरजीपीआरएस का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं मोना कौरव को मध्यप्रदेश विंग का अध्यक्ष बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) और सांसद केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरजीपीआरएस की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
वूमेन सुपर अचीवर अवार्ड मिला है मोना को
क्या है RGPRS
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (आरजीपीआरएस) भारत में एक संगठन है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना और स्थानीय सरकारों के कामकाज को मजबूत करना है। इस संगठन की स्थापना राजीव गांधी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए की गई थी, जिसमें भारतीय राजनीति और प्रशासन में पंचायती राज व्यवस्था के महत्व को महसूस किया गया था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक