फ्लाईओवर का लोकार्पण करने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने बनाई महिला कर्मियों की दीवार

Neel Tiwari | Jun 14, 2025, 19:24 IST
Congressmen arrived inaugurate
कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में एकत्रित हुए। वे फ्लाईओवर के महानद्दा की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। कार्यकर्ता पूजा की थाली, पंडित और नारियल लेकर आए थे।

MP News: जबलपुर में 11 अरब रुपए की लागत से बने फ्लाईओवर का लोकार्पण विवादों में घिर गया। लोकार्पण के लिए सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे, जहां पुलिस का भारी बल पहले से तैनात था। वाटर कैनन का प्रयोग कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोका गया। अंततः गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेसियों ने फीता काट कर ब्रिज का सांकेतिक लोकार्पण किया।



d761177c-18f


तय समय पर पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में एकत्रित हुए। वे फ्लाईओवर के महानद्दा की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। कार्यकर्ता पूजा की थाली, पंडित और नारियल लेकर आए थे। पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रखी थी। महिला पुलिसकर्मियों की दीवार कार्यकर्ताओं के सामने खड़ी कर दी गई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।



8e5013c6-18b


ये खबर भी पढ़िए... नीट यूजी 2025 रिजल्ट : सोशल मीडिया से दूर रहकर राजस्थान के महेश केसवानी ने पाई पहली रैंक



राकेश सिंह सिर्फ चाहते हैं अपनी तख्ती लगाना : कांग्रेस

जबलपुर कांग्रेस के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि जनता के पैसों से बने फ्लाईओवर का फीता काटने का अधिकार जनता का है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में जनता के लोग भी यहां पहुंचे थे। इन पर वाटर कैनन और बल का प्रयोग किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी मंत्री इस फ्लाईओवर में अपनी तख्ती लगाना चाहते हैं, इसलिए लोकार्पण में देरी हो रही है।



f10e4b24-553


ये खबर भी पढ़िए... सोनम रघुवंशी के नार्को टेस्ट की मांग, गाजीपुर में सामने आने से पहले बस में मैंगो ज्यूस पी रही थी सोनम



प्रशासन कर रहा कानून का उल्लंघन : कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन खुद कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। दिनेश यादव ने बताया कि पुलिस ने आम जनता के लिए खुले रास्ते को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह रास्ता बंद करने से पहले एक दिन पहले सूचना देना जरूरी था। यादव ने आरोप लगाया कि लोकार्पण को रोकने के लिए प्रशासन नियमों को ताक पर रख कार्यवाही कर रहा है, जो कि कानूनन गलत है।



ये खबर भी पढ़िए... पचमढ़ी से चलेगी एमपी सरकार! BJP का प्रशिक्षण शिविर शुरू



ये खबर भी पढ़िए... अब कोई स्कूल बिना शिक्षक के नहीं, छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता



कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। जब कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शाहिद अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस वैन में जा रहे थे, तब कार्यकर्ताओं ने लाल रंग का फीता ब्रिज के दोनों हिस्सों के बीच रखकर कैंची से काटा। इस तरह, उन्होंने ब्रिज का सांकेतिक लोकार्पण किया।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें


📢🔄 🤝💬👫



एमपी हिंदी न्यूज | मध्य प्रदेश



Tags:
  • MP News
  • कांग्रेस
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • राकेश सिंह
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • सौरभ नाटी शर्मा
  • फ्लाईओवर