रतलाम में जिस युवक को आरक्षक ने मारा था थप्पड़ वो फांसी के फंदे पर झूला, पुलिसकर्मी सस्पेंड

Rahul Garhwal | Jan 27, 2024, 21:32 IST
रतलाम में जिस युवक को आरक्षक ने मारा था थप्पड़ वो फांसी के फंदे पर झूला, पुलिसकर्मी सस्पेंड
रतलाम में युवक ने सुसाइड कर लिया। थप्पड़ मारने वाले आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवक पुलिस की प्रताड़ना से परेशान था। आरक्षक ने उसके साथ मारपीट की थी। गुस्साए परिजन और लोगों ने थाने का घेराव कर लिया। इसके बाद SP ने पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है।



CCTV फुटेज और थाने का घेराव करते ग्रामीण



परिजन ने आरक्षक पर लगाए आरोप



छावनी भाबर गांव का गणेश फांसी के फंदे पर झूल गया। परिजन ने डायल-100 के पुलिस आरक्षक सफीउल्लाह पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। आरक्षक गश्त करने के दौरान युवक के साथ मारपीट करता हुआ CCTV में कैद हुआ है।



परिजन ने की आरक्षक पर केस दर्ज करने की मांग



युवक के परिजन ने आरक्षक सफीउल्लाह के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। CCTV फुटेज के आधार पर आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। ASP राकेक खाखा का कहना है कि मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।



Tags:
  • युवक ने किया सुसाइड
  • Ratlam suicide case
  • youth committed suicide
  • constable slapped youth
  • constable accused of torture
  • रतलाम सुसाइड केस
  • आरक्षक ने युवक को मारा थप्पड़
  • आरक्षक पर प्रताड़ना का आरोप