सहकारिता सम्मेलन में होगी एमपी की समीक्षा, अमित शाह होंगे शामिल

Aman Vaishnav | Feb 10, 2026, 15:29 IST
cooperative conference delhi 17 february amit shah
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 17 फरवरी को नई दिल्ली में सहकारिता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में राज्यों के सहकारिता विभागों के कामकाज पर चर्चा होगी। एमपी के सहकारिता विभाग ने इसके लिए प्रजेंटेशन तैयार करना शुरू कर दिया है।

News In Short

  • केंद्रीय मंत्री अमित शाह 17 फरवरी को सहकारिता सम्मेलन में समीक्षा करेंगे।
  • मंत्री विश्वास सारंग ने विभाग की नई पहलों पर प्रजेंटेशन तैयार करने का निर्देश दिया है।
  • प्रजेंटेशन में सहकारिता विभाग की उपलब्धियों और नवाचारों को शामिल किया जाएगा।
  • विश्वास सारंग ने विभाग की उपलब्धियों को अपडेट कर पेश करने का निर्देश दिया है।

News In Detail

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 17 फरवरी को नई दिल्ली में एक सहकारिता सम्मेलन में समीक्षा करेंगे। इस सम्मेलन में राज्यों के सहकारिता विभागों के कामकाज और उनके नवाचारों पर चर्चा होगी। प्रदेश के सहकारिता विभाग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भी इस बैठक में शामिल होंगे।



विश्वास सारंग ने सोमवार, 9 फरवरी को विभाग की नई पहलों और उपलब्धियों पर एक प्रजेंटेशन तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार से मांगी गई जानकारी बिंदुवार तरीके से तैयार की जाए।



3ce57b14-4f3


विश्वास सारंग बोले- जानकारी पूरी तरह अपडेट हो

विश्वास सारंग ने ये भी कहा कि प्रजेंटेशन में सहकारिता विभाग की उपलब्धियों के साथ सीपीपीपी मॉडल, चीता, बीज और नवाचारों को भी शामिल किया जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि जानकारी पूरी तरह से अपडेट हो।



जल्द से जल्द कम्पाइल प्रस्तुत करें

विश्वास सारंग ने कहा कि डेयरी क्षेत्र में सर्कुलेरिटी और सस्टेनेबिलिटी को भी शामिल किया जाए। सहकारिता के तहत सहकार अभियान में दुग्ध, मत्स्य और अन्य सहकारी संस्थाओं के सदस्यों के खातों की संख्या को दिखाया जाए। प्रचार-प्रसार के लिए किए गए प्रयासों को भी बताया जाए। प्रजेंटेशन को नई जानकारी के साथ आकर्षक बनाया जाए और जल्द से जल्द कम्पाइल करके प्रस्तुत किया जाए।



साथ ही मंत्री श्री सारंग ने ये भी कहा कि पेक्स का उपयोग कई अलग-अलग कामों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की योजनाएं और सहकारिता क्षेत्र को मिलने वाली वित्तीय सहायता पर भी ध्यान दिया जाएगा।



बैठक में कौन कौन शामिल हुआ?

इस बैठक में प्रमुख सचिव डीपी आहूजा, बीज संघ के प्रबंध संचालक महेन्द्र दीक्षित, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता, सहकारी संघ के प्रबंध संचालक ऋतुराज रंजन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।



ये खबरें भी पढ़िए... केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह ने भूपेश सरकार को बताया नक्सलियों का संरक्षक मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार : कांग्रेस ने लोकतंत्र को बदनाम करने की सुपारी ली है आपातकाल में वाजपेयी 18 माह जेल में रहे, राजमाता को तिहाड़ में रखा, सारंग-गौर ने भोपाल में बढ़ाया हौसला एमपी न्यूज: राज्य समाज कल्याण बोर्ड भंग, नेता प्रतिपक्ष बोले- पीड़ित महिलाओं का छीना सहारा

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह
  • सहकारिता विभाग
  • मंत्री विश्वास सारंग