क्रिकेटर शशांक सिंह ने रसोइए को बंधक बनाकर पीटा! पूर्व IPS पिता भी शामिल, FIR दर्ज
क्या है पूरा मामला
भोपाल में आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड आईपीएस पिता शैलेश सिंह पर घरेलू रसोइए से मारपीट का आरोप है। पीड़ित रसोइए विपेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
आरोप है कि विपेंद्र का मोबाइल फोन छीन लिया गया और उसे जबरन बंधक बनाए रखा गया। मेडिकल जांच में उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने कई धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है।
सरकारी नौकरी का वादा
जानकारी के अनुसार रीवा जिले के रहने वाले विपेंद्र सिंह तोमर हाल ही में एक परिचित के जरिए भोपाल आए थे। उन्हें 15 हजार रुपए महीने की तनख्वाह, रहने-खाने की सुविधा और भविष्य में सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया गया था। काम पूर्व पुलिस अधिकारी शैलेश सिंह के मेंदोरी गांव स्थित बंगले पर था।
विपेंद्र के मुताबिक काम शुरू करने के कुछ ही घंटों के भीतर खाने की क्वालिटी को लेकर उन पर दबाव बनाया गया। इसके बाद गाली-गलौज शुरू हो गई। माहौल देखकर विपेंद्र ने नौकरी छोड़ने और वापस रीवा लौटने की इच्छा जताई।
मोबाइल छीना, कमरे में बंद किया
शिकायत के अनुसार जैसे ही विपेंद्र ने रीवा जाने की बात कही आरोपी भड़क गए। उन्होंने विपेंद्र का मोबाइल फोन जबरन छीन लिया गया ताकि किसी से संपर्क न कर सकें। साथ ही विपेंद्र पर जबरन काम जारी रखने का दबाव बनाया गया।
अपनी जान बचाने के लिए विपेंद्र ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। लेकिन आरोप है कि शशांक सिंह, उनके पिता शैलेश सिंह और परिवार के ड्राइवर ने दरवाजा खोलकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।
मेडिकल रिपोर्ट में चोट की पुष्टि
पुलिस ने विपेंद्र का मेडिकल परीक्षण कराया। रिपोर्ट में उनके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान पाए गए। इससे मारपीट की पुष्टि हो गई।
रातीबड़ थाना पुलिस ने लिखित शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। परिवार के ड्राइवर को भी सह-आरोपी बनाया गया है।
परिवार का सभी आरोपों से इनकार
पूर्व स्पेशल डीजी शैलेश सिंह ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि विपेंद्र घर के फोटो और वीडियो बना रहा था इसलिए उसे काम से निकाला गया। उन्होंने यह भी कहा कि रीवा थाना प्रभारी के मुताबिक वह व्यक्ति नशे का आदी है। हालांकि पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज कर दी है। जांच जारी है।
शशांक सिंह कौन हैं
शशांक सिंह आईपीएल (Indian Premier League) में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हैं। वे मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं और घरेलू क्रिकेट भी खेलते हैं। उनके पिता शैलेश सिंह मध्यप्रदेश पुलिस में स्पेशल डीजी के पद से रिटायर हुए हैं।
FAQ
- शशांक सिंह पर क्या आरोप लगे हैं?
आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड आईपीएस पिता पर घरेलू रसोइए से मारपीट, गाली-गलौज और उसे बंधक बनाकर रखने के आरोप हैं। भोपाल की रातीबड़ पुलिस ने BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। परिवार के ड्राइवर को भी आरोपी बनाया गया है।
ये खबरें भी पढ़िए...
भोपाल के शशांक सिंह की विस्फोटक बल्लेबाजी से पंजाब का स्कोर 243, श्रेयस ने 97 रन बनाए
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल कप्तान, अय्यर उपकप्तान
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में धमाकेदार एंट्री, श्रेयस बने टी20 कप्तान, सूर्या की विदाई
मैच खत्म अब घर जाओ! श्रीलंकाई खिलाड़ी पर भड़के वैभव, धक्का-मुक्की भी हुई