डेली कॉलेज के छात्रों की ऐतिहासिक सफलता, रिकॉर्ड तोड़ रिजल्ट और ग्लोबल प्लेसमेंट्स

Jitendra Shrivastava | Jun 10, 2025, 22:39 IST
Photograph: (THESOOTR)
इंदौर के डेली कॉलेज के कई छात्रों को इम्पीरियल कॉलेज लंदन, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU), यूसी सैन डिएगो, यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन, मिशिगन, पर्ड्यू, वॉटरलू, यूएससी, एमोरी, नॉर्थईस्टर्न जैसी नामी यूनिवर्सिटीज से भी ऑफर मिले हैं।

इस साल इंदौर के प्रसिद्ध डेली कॉलेज ने पढ़ाई और यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट्स के मामले में नया इतिहास रच दिया है। क्लास ऑफ 2025 के छात्रों को दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में एडमिशन मिला है।



बोर्ड रिजल्ट्स में शानदार प्रदर्शन

डेली कॉलेज के छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं में भी कमाल कर दिया है।



  • IGCSE क्लास 10: छात्रों का औसत स्कोर 81.24% रहा, जो पिछले साल से बेहतर है। गत वर्ष यह 76 प्रतिशत था। 68.61% छात्रों को A या A* ग्रेड मिला और 80.95% को ICE डिस्टिंक्शन अवॉर्ड मिला।
  • AS/A लेवल (क्लास 12): पांच छात्रों ने चारों विषयों में A ग्रेड और AS इंग्लिश में भी A ग्रेड हासिल किया।
  • CBSE क्लास 10 और 12: दोनों क्लासों का औसत स्कोर 82% रहा, जो डेली कॉलेज का अब तक का सबसे बेहतर औसत है। लीगल स्टडीज और इकोनॉमिक्स जैसे विषयों में छात्रों ने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई। कई छात्रों ने 100 में से 100 अंक भी हासिल किए।

इस सफलता का राज क्या है?

इस शानदार प्रदर्शन के पीछे छात्रों की मेहनत, शिक्षकों का समर्पण और स्कूल का मजबूत एकेडमिक सिस्टम है। प्रिंसिपल डॉ. गुन्मीत बिंद्रा इस बदलाव की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने स्कूल में साफ विजन, मजबूत व्यवस्था और पढ़ाई को लेकर गहरी समझ बनाई है।



उनका कहना है-

हम डेली कॉलेज में पढ़ाई को उतनी ही अहमियत देते हैं, जितनी कि जीवन के मूल्यों, नेतृत्व और वैश्विक सोच को। डेली कॉलेज का मकसद सिर्फ अच्छे नंबर लाना नहीं है, बल्कि ऐसे छात्र तैयार करना है, जो पढ़ाई में मजबूत हों, अच्छे इंसान हों और आज की बदलती दुनिया के लिए पूरी तरह तैयार हों।



डेली कॉलेज इंदौर | मध्यप्रदेश



thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • डेली कॉलेज इंदौर
  • डेली कॉलेज
  • लंदन
  • यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट्स