पत्रकार से मारपीट करने पर बीजेपी विधायक के बेटे और भतीजे पर केस दर्ज

Rohit Sahu | May 29, 2025, 11:38 IST
bjp mla son
दमोह में भाजपा विधायक उमा देवी खटीक के बेटे प्रिंस खटीक और भतीजे कल्लू खटीक पर पत्रकार से मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ। हादसे में विधायक के पालतू कुत्ते की मौत का वीडियो बना रहे पत्रकार से विवाद हुआ।

दमोह की हटा विधानसभा से बीजेपी विधायक उमा देवी खटीक अपने के बेटे के कारण चर्चा में आ गईं। विधायक के बेटे प्रिंस खटीक और भतीजे कल्लू खटीक पर पत्रकार से मारपीट करने के मामले में केस दर्ज हुआ है। दोनों ने एक मीडिया कर्मी के साथ मारपीट करने के बाद और धमकी दी थी। घटना के बाद हटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू हो चुकी है।



ये है पूरा विवाद

धमकी के बाद पत्रकारों ने धरना दिया

घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिए थे लेकिन तत्काल FIR दर्ज नहीं हुई। प्राथमिकी दर्ज न होने से नाराज पत्रकारों ने अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दबाव के बाद पुलिस ने भाजपा विधायक के बेटे और भतीजे पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।



विधायक उमा खटीक ने दी ये सफाई

हटा विधायक उमा देवी खटीक का कहना है कि पत्रकार को सिर्फ कवरेज करने से मना किया गया था। इसके बाद उनके नाती और भतीजे पत्रकार से माफी मांग चुके हैं। वहीं एएसपी संदीप मिश्रा ने धरने के बाद पत्रकारों का ज्ञापन लिया और दो दिन में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया था। मामले में अब केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।



यह भी पढ़ें...दमोह में नशे में धुत ASI की गुंडागर्दी: महिला और बच्चों को भी नहीं, SP ने किया लाइन अटैच



ये विधायक पुत्र भी दिखा चुके सत्ता की धौंस

सत्ता की धौंस दिखाने का एक और मामला एक महीने पहले देवास से सामने आया था। इस मामले में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर मारपीट के आरोप लगे थे। दरअसल 11 अप्रैल की रात रुद्राक्ष अपने साथियों संग माता टेकुरी मंदिर पहुंचा था। मंदिर बंद था लेकिन उसने जबरन पट खुलवाने की मांग की। इस विवाद में पुजारी के बेटे से मारपीट और गालीगलौज की गई। बाद में मामला थाने पहुंचा बाद में माफी मांगने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



हटा विधायक उमा खटीक | MP News



Tags:
  • MP News
  • पत्रकार से मारपीट
  • उमा देवी खटीक
  • हटा विधायक उमा खटीक
  • गोलू शुक्ला