2 दर्जन विधायकों पर मंडरा रहा सदस्यता का खतरा, 17 साल से चल रहे आपराधिक मुकदमों में दोषी हुए तो जाएगी विधायकी

Vikram Jain | Nov 02, 2023, 24:00 IST
2 दर्जन विधायकों पर मंडरा रहा सदस्यता का खतरा, 17 साल से चल रहे आपराधिक मुकदमों में दोषी हुए तो जाएगी विधायकी
एमपी में पिछले चुनाव में जीते ऐसे 24 विधायक हैं जिन पर सदस्यता का खतरा मंडरा रहा है। इसके खिलाफ अपराध सिद्ध होने पर विधायकी जाएगी।

BHOPAL. राजनीतिक दल लाख दावा करें कि वे अपराधिक पृष्ठभूमि के नेताओं को अपना प्रत्याशी नहीं बनाएंगे, लेकिन ये दावे सिर्फ बातें जो अमल में नहीं आती। टिकट देने में जिताउ ही एक फॉर्मूला है फिर चाहे उस पर गंभीर मामले दर्ज हों या उसकी छवि पर बट्टा लगा हो। पिछले चुनाव में जीते ऐसे 24 विधायक हैं जिन पर सदस्यता का खतरा मंडरा रहा है। अभी इन पर आरोप तय हैं लेकिन यदि दोषी साबित हो गए तो सदस्यता जाना तय है। धारा- आठ की उपधारा एक,दो,तीन में यही प्रावधान है जिसके तहत इन पर मामले चल रहे हैं। इनमें सात विधायक तो ऐसे हैं जिन पर दस साल से लेकर 17 साल से मुकदमें चल रहे हैं। जिन पर सदस्यता का खतरा है उनमें 13 कांग्रेस,10 बीजेपी और एक बीएसपी विधायक और अब उम्मीदवार शामिल हैं। ये सारी जानकारी 2018 के शपथपत्र के आधार एडीआर ने साझा की है।



इन पर सदस्यता का खतरा- 1. 13 कांग्रेस, 2. 10 बीजेपी, 3. 1 बीएसपी



इन पर 10-17 साल से चल रहा मामला



1. 17 साल- दिलीप गुर्जर, कांग्रेस, नागदा खाचरोद



2. 16 साल- रामखेलावन पटेल, बीजेपी, अमरपाटन



3. 15 साल- विक्रम सिंह, बीजेपी, रामपुर बघेलान



4. 13 साल- महेश परमार, कांग्रेस, तराना



5. 12 साल- नर्मदा प्रसाद प्रजापति, कांग्रेस, गोटेगांव



6. 10 साल- सुखदेव पांसे, कांग्रेस, मुलताई



7. 10 साल- विक्रम सिंह नातीराजा, कांग्रेस, राजनगर



ये विधायक जो उम्मीदवार हैं, उन पर सदस्यता का खतरा



1. दिलीप गुर्जर, कांग्रेस-नागदा खाचरौद: आरोप- घातक हथियार से जानलेवा हमला, गंभीर चोट पहुंचाना, उपद्रव या दंगा,घातक हथियार का प्रयोग जिससे मौत संभव



2. रामखेलावन पटेल, बीजेपी- अमरपाटन: आरोप- मानहानि



3. विक्रम सिंह,बीजेपी- रामपुर बघेलान: आरोप- बिना अनुमति घर में घुसना, चोट पहुंचाने के लिए हमले की तैयारी, गंभीर चोट पहुंचाना, हत्या का प्रयास, विस्फोटक पदार्थ से नुकसान



4. महेश परमार, कांग्रेस- तराना: आरोप- धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, वसीयत की जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज का उपयोग



5.नर्मदा प्रसाद प्रजापति, कांग्रेस- गोटेगांव: आरोप- स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, घातक हथियार का उपयोग जिससे मौत संभव हो, बलवा, आपराधिक बल का प्रयोग



6. सुखदेव पांसे, कांग्रेस- मुलताई: आरोप- हत्या, महिला पर सार्वजनिक स्थल पर आपराधिक बल का प्रयोग



7. सुनीता पटेल, कांग्रेस- गाडरवारा: आरोप- उपद्रव या दंगा, जानलेवा घातक हथियार का उपयोग, मारपीट, बलप्रयोग



8. विक्रम सिंह नातीराजा, कांग्रेस- राजनगर: आरोप- आपराधिक बल का प्रयोग, जानबूझकर स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, हमला, कूटकरण के लिए सामग्री उपयोग में लाना



9. राजेंद्र शुक्ला,बीजेपी- रीवा: आरोप- दो या दो से अधिक कानून के खिलाफ कुछ करते हैं, या भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध है, ऐसे व्यक्ति उस अपराध के लिए उत्तरदायी



10. अनिरुद्ध मारु, बीजेपी- मनासा: आरोप- खतरनाक अपराध से जानलेवा हमला, आपराधिक धमकी



11. प्रणय पांडे, बीजेपी- बहोरीबंदः आरोप- दो या दो से अधिक कानून के खिलाफ कुछ करते हैं, या भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध है, ऐसे व्यक्ति उस अपराध के लिए उत्तरदायी



12. केपी त्रिपाठी, बीजेपी- सेमरिया: आरोप- खतरनाक हथियार से जानलेवा हमला



13. कमल पटेल, बीजेपी- हरदा: आरोप- आपराधिक धमकी, हत्या का प्रयास



14. प्रहलाद लोधी, बीजेपी- पवई: आरोप- ऐसा अपराध जो मौत के इरादे न किया गया हो लेकिन मौत का कारण हो, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना



15. प्रघुम्न सिंह तोमर,बीजेपी- ग्वालियर: आरोप- गंभीर चोट पहुंचाना



16. रामबाई, बीएसपी- पथरिया: आरोप- बिना अनुमति घर में घुसना, वोट पहुंचाने की तैयारी, गलत तरीके से दबाव बनाना



17. सोहनलाल वाल्मीकि, कांग्रेस- परासिया: आरोप- उपद्रव या दंगा



18. घनश्याम सिंह, कांग्रेस- दतिया: आरोप- गिरफ्तारी का प्रतिरोध या बचाने का प्रयास, लोकसेवक का स्वेच्छा से चोट पहुंचाना



19. प्रताप ग्रेवाल, कांग्रेस- धार: आरोप- आपराधिक धमकी, पहचान छिपाना



20. जीतू पटवारी, कांग्रेस- राउ: आरोप- लोकसेवक का स्वेच्छा से चोट करना, आपराधिक धमकी



21. कुणाल चौधरी, कांग्रेस- कालापीपल: आरोप- लोकसेवक का डराने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुंचाना



22. सचिन बिरला, बीजेपी- बड़वाहा: आरोप- मारपीट या आपराधिक बल का प्रयोग



23. विपिन वानखेड़े, कांग्रेस- आगर मालवा: आरोप- लोकसेवक का डराने के लिए चोट पहुंचाना, महिला की लज्जाभंग करने की कोशिश



24. अजब सिंह कुशवाह,कांग्रेस- सुमावली: आरोप- धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास, आपराधिक धमकी



Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • MP Assembly elections
  • एमपी विधानसभा चुनाव
  • Criminal cases against MLAs in MP
  • threat of membership on 24 MLA
  • case against Congress and BJP MLA
  • एमपी में विधायकों पर आपराधिक मामले
  • 24 विधायकों पर सदस्यता का खतरा
  • कांग्रेस और बीजेपी विधायकों के खिलाफ केस