कमाई के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है कर्ज, जानिए किस राज्य की आर्थिक हालत अच्छी, तो किसकी खस्ता

Pratibha Rana | Nov 28, 2023, 24:00 IST
कमाई के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है कर्ज, जानिए किस राज्य की आर्थिक हालत अच्छी, तो किसकी खस्ता
विकास की दौड़ में बड़े राज्य अपनी कमाई से ज्यादा खर्च कर रहे हैं। इस वजह से उनकी आमदनी खर्च का अंतर बढ़ रहा है। वे बड़े कर्जदार बन रहे हैं।

BHOPAL. विकास का पहिया कर्ज के दलदल में धंस रहा है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में पिछले पांच साल में खर्च और आमदनी का अंतर दोगुने से ज्यादा बढ़ गया है। मप्र में पांच साल में खर्च और आमदनी का अंतर दोगुने से ज्यादा बढ़ गया है। देश के 21 बडे़ राज्य अपनी कमाई से ज्यादा खर्ज कर रहे है। इस वजह से उनकी आमदनी और खर्च का अंतर बढ़ रहा है।



मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज

रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक पांच साल में राज्यों की कमाई सिर्फ 47% बढ़ी। इसलिए वेतन-भत्ते और जरूरी खर्च का बड़ा हिस्सा कर्ज लेकर पूरा किया गया। आमदनी का अंतर दोगुने से ज्यादा हो गया है। बात की जाएं मप्र कि तो यहां पर पांच साल में खर्च और आमदनी का अंतर दोगुने से ज्यादा बढ़ गया है। राज्य सरकार ने मतदाताओं को लुभाने के लिए कई योजनाएं शुरू की थी, जबकि राज्य लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में डूबा हुआ है। रिपोर्टेस का कहना है कि पिछले पांच-छह सालों में राज्य में औसत प्रति व्यक्ति कर्ज तेजी से बढ़ा है। 2018 में मध्य प्रदेश सरकार पर 22,745 करोड़ रुपए का कर्ज था, जो पांच साल में बढ़कर 52,511 रुपए करोड़ हो गया है।



WhatsApp Image 2023-11-28 at 9.49.32 AM (1).jpeg



कर्ज तले दबा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पर लगभग 89 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। आंकड़ों के मुताबिक राज्य को हर साल करीब 6 हजार करोड़ रुपए का ब्याज ही चुकाना पड़ता है। 2018 में छत्तीसगढ़ सरकार पर 6,810 करोड़ रुपए का कर्ज था, जो पांच साल में बढ़कर 14,600 रुपए करोड़ हो गया है।



WhatsApp Image 2023-11-28 at 9.49.32 AM.jpeg



कर्ज में डूबा राजस्थान

राजस्थान में बीजेपी राज के आखिरी साल 2018 में राजस्थान सरकार पर 25,342 करोड़ रुपए का कर्ज था, जो पांच साल में बढ़कर 58,212 रुपए करोड़ हो गया है।



WhatsApp Image 2023-11-28 at 9.49.33 AM.jpeg


Tags:
  • Assembly elections 2023
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • 3 states sail on debt
  • RBI State Finances Report
  • debt increased more than earnings in MP
  • कर्ज के सहारे 3 राज्यों की नैया
  • मप्र में कमाई के मुकाबले ज्यादा बढ़ा कर्ज