आज अहिल्या बाई की गाथा से सजेगी दिल्ली, प्रवीण दाताराम की नई पुस्तक होगी लॉन्च

The Sootr | Jun 01, 2025, 08:29 IST
delhi-praveen-dataram-ahilyabai-book-launch
दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में प्रवीण दाताराम की पुस्तक “जय-जय जयतु अहिल्या बाई” का भव्य पुस्तक लोकार्पण होगा, जिसमें कई हस्तियां शामिल होंगी।

दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में रविवार (आज) को प्रसिद्ध लेखक प्रवीण दाताराम की नई पुस्तक “जय-जय जयतु अहिल्या बाई” का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देश के कई राष्ट्रीय नेता, राजनीतिक हस्तियां और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। क्या-क्या खास होगा आज के इस कार्यक्रम में...चलिए आपको बताते हैं।



8aa367a4-818


कंगना रनौत, कैलाश विजयवर्गीय रहेंगे मौजूद

इस भव्य समारोह में संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव अतुलभाई कोठारी, अखिल भारतीय प्रचार टोली के वरिष्ठ प्रचारक मुकुल कानिटकर, मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, और बॉलीवुड अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद कंगना रनौत जैसे विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे। ये सभी महानुभाव लेखक के इस प्रयास की प्रशंसा करेंगे और अहिल्या बाई के आदर्शों को आधुनिक समाज में अपनाने की आवश्यकता पर बल देंगे।



प्रवीण दाताराम: बैतूल के गौरव

अन्य प्रकाशित पुस्तकें और आगामी विमोचन

प्रवीण दाताराम की एक और महत्वपूर्ण पुस्तक “बेसुआ” जो भारतीय गिरमिटिया मजदूरों के जीवन पर आधारित है, हाल ही में प्रिंट हो चुकी है और इसका विमोचन भी जल्द किया जाएगा। इससे पूर्व उनकी पुस्तक “जनसंख्या असंतुलन एक चुनौती” का विमोचन दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सुदर्शन टीवी के मालिक सुरेश चव्हाण द्वारा किया जा चुका है, जो सामाजिक और पर्यावरणीय विषयों पर केंद्रित है।



पुस्तक “जय-जय जयतु अहिल्या बाई” का महत्व

ये जरूरी बातें...

मुख्य तथ्यविवरण
पुस्तक का नामजय-जय जयतु अहिल्या बाई
लेखकप्रवीण दाताराम
लोकार्पण स्थलकांस्टीट्यूशनल क्लब, दिल्ली
मुख्य अतिथिइंद्रेश कुमार
विशिष्ट अतिथिकैलाश विजयवर्गीय, कंगना रनौत
पुस्तक की थीमअहिल्या बाई का जीवन और योगदान
अन्य प्रकाशित पुस्तकेंबेसुआ, जनसंख्या असंतुलन एक चुनौती

NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links

देवी अहिल्या बाई | book launch event | MP News | National News





Tags:
  • MP News
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • National News
  • कंगना रनौत
  • Delhi
  • book launch event
  • देवी अहिल्या बाई
  • प्रवीण दाताराम
  • जय-जय जयतु अहिल्या बाई