पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, पूरी रात लाश के साथ सोया पति, देवास में खौफनाक वारदात

Sanjay Dhiman | Jul 20, 2026, 22:52 IST
dewas-wife-murder-husband-case
मध्य प्रदेश के देवास में पति छोटू भील ने घरेलू विवाद और शराब के नशे में पत्नी सुनीता बाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी रातभर शव के पास सोया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश के देवास जिले में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना जलोदिया गांव की है। पति ने पहले पत्नी को डंडे से पीटा, फिर उसका सिर दीवार पर पटक दिया। महिला की मौत हो गई और पति रातभर लाश के पास ही सोया रहा। सुबह होश आने पर उसने परिजनों को बताया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।



रात 9:30 बजे शुरू हुआ विवाद

बरोठा थाना क्षेत्र के जलोदिया गांव में रविवार रात करीब 9:30 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ। छोटू भील (45) और उसकी पत्नी सुनीता बाई (40) के बीच बहस बढ़ गई। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।



सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को समझाइश दी गई। कुछ देर के लिए मामला शांत हो गया। पुलिस वापस लौट गई।



लेकिन देर रात विवाद फिर शुरू हो गया। इस बार बात इतनी बढ़ी कि पति हिंसक हो गया। सुनीता बाई के जीजा राजमल ने बताया कि पति ने शराब पी रखी थी।



डंडे से पिटाई, फिर हत्या

छोटू भील ने लकड़ी के डंडे से पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। उसने सुनीता बाई का सिर दीवार में भी पटक दिया। महिला के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।



मारपीट के बाद दोनों उसी पलंग पर पड़े रहे। पति ने पत्नी की हालत की तरफ ध्यान नहीं दिया। सुनीता बाई दर्द से तड़पती रही, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली।



लाश के पास सोया रहा पति

सोमवार सुबह जब छोटू भील उठा, तब उसने पत्नी को अचेत अवस्था में पाया। इसके बाद उसने परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।



सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले।



बेटे ने आंखों से देखी वारदात

घटना के समय दंपती का 7 साल का बेटा कुणाल भी घर में मौजूद था। पुलिस पूछताछ में बच्चे ने बताया कि रात में माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ था।



बच्चे ने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। डर की वजह से वह अपनी मां को बचा नहीं पाया। पुलिस ने बच्चे के बयान को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है।



सुनीता बाई के जीजा राजमल ने बताया कि महिला के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। अब उसके जीजा और बहनें ही जलोदिया गांव में अंतिम संस्कार करेंगे।



पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

बरोठा थाना प्रभारी सुनीता जाटव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान पति ने पत्नी के साथ मारपीट की।



पुलिस ने आरोपी छोटू भील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसे अभिरक्षा में ले लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



यह खबरें भी पढ़ें...



टोकन मिला, खाद नहीं; विधानसभा में किसानों की पीड़ा ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया



होली के विवाद में उज्जैन में दो भाइयों की हत्या,एक आरोपी का शार्ट एंकाउंटर, तीन फरार



उसे गैर-मर्दों की आदत है... फिर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या



बेटी के सामने पत्नी ने करवा दी पति की हत्या, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान





Tags:
  • देवास
  • विवाद
  • पीट-पीटकर हत्या
  • हत्या का केस
  • पोस्टमॉर्टम