बात नहीं करने पर क्लासमेट ने की 12वीं की छात्रा की हत्या, २४ घंटे में गिरफ्त में

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 05, 2025, 13:11 IST
Classmate killed girl
मध्य प्रदेश के धार जिले में 12वीं की छात्रा की उसके क्लासमेट ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या का कारण लड़की का लड़के से बात नहीं करना बताया जा रहा है।

MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले से 70 किलोमीटर दूर कलाल्दा बेलाली गांव में एक 12वीं की छात्रा की हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त सामने आई जब शनिवार को युवती का शव गांव के पास एक खेत में मिला।पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस हत्या कांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



क्लासमेट ही निकला हत्यारा

एक दिन में पकड़ा गया

घटना स्थल पर एसडीओपी अनु बेनीवाल, टीआई ईश्वर सिंह चौहान और फॉरेंसिक एक्सपर्ट पहुंचे थे। शव गांव के पास मंडावदी नदी के किनारे खेत में पाया गया था। हत्या के अगले दिन ही आरोपी पकड़ा गया।ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान पता चला कि विकास पहले भी मृतका को परेशान करता था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया कि उसने चाकू से गला रेतकर मार डाला। जांच में पता चला कि 21 साल का विकास वास्केल सृष्टि के साथ ही क्लास में पढ़ता था। दोनों में बातचीत हुआ करती थी।



फांसी मिलनी चाहिए

घटना के बाद से सृष्टि के माता-पिता के रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनका कहना है बेटी के हत्यारे को मृत्युदंड मिलना चाहिए। सृष्टि के पिता प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस
  • हत्या
  • चाकू से गला रेतकर मार डाला