इन सरकारी अस्पतालों में नहीं लगानी होंगी लाइन, घर बैठे लें अपॉइंटमेंट

Sandeep Kumar | Dec 26, 2024, 15:15 IST
digital-opd-service Photograph: (digital-opd-service)
भोपाल में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने डिजिटल ओपीडी (Digital OPD) सेवा की शुरुआत की है, जिससे मरीज घर बैठे ही डॉक्टर से अपॉइंटमेंट और जांच की बुकिंग कर सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल भोपाल के कुछ अस्पतालों में उपलब्ध है

भोपाल के मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। अब इलाज के लिए अस्पतालों की लंबी लाइनों में खड़ा होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने डिजिटल ओपीडी (Digital OPD) सेवा की शुरुआत की है, जिससे मरीज घर बैठे ही डॉक्टर से अपॉइंटमेंट और जांच की बुकिंग कर सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल भोपाल के कुछ अस्पतालों में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसे सभी सरकारी अस्पतालों में लागू किया जाएगा।



डिजिटल ओपीडी सेवा

क्या-क्या सेवाएं हैं उपलब्ध?

डिजिटल ओपीडी के तहत खून की जांच, एक्स-रे, सीटी स्कैन, यूरिन टेस्ट और सोनोग्राफी जैसी सेवाओं के लिए बुकिंग की जा सकती है। मरीज हेल्पलाइन नंबर 1800-233-2085 पर कॉल करके या क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी आभा आईडी से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।



खबर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. डिजिटल ओपीडी क्या है ?
    डिजिटल ओपीडी एक ऑनलाइन सेवा है जिसके तहत मरीज घर से ही फोन या क्यूआर कोड के माध्यम से डॉक्टर से अपॉइंटमेंट और मेडिकल जांच की बुकिंग कर सकते हैं, जिससे अस्पताल में लंबी लाइनों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
  2. इस सेवा का लाभ कैसे उठाया जा सकता है?
    मरीज हेल्पलाइन नंबर 1800-233-2085 पर कॉल करके या क्यूआर कोड स्कैन करके अपनी आभा आईडी का उपयोग कर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
  3. डिजिटल ओपीडी सेवा किन अस्पतालों में उपलब्ध है?
    वर्तमान में यह सेवा भोपाल के जेपी अस्पताल, बैरागढ़, कोलार और गोविंदपुरा सिविल अस्पतालों में उपलब्ध है, और जल्द ही इसे अन्य सरकारी अस्पतालों में भी लागू किया जाएगा।
  4. कौन-कौन सी सेवाएं डिजिटल ओपीडी के तहत उपलब्ध हैं?
    डिजिटल ओपीडी सेवा के तहत खून की जांच, एक्स-रे, सीटी स्कैन, यूरिन टेस्ट और सोनोग्राफी जैसी विभिन्न जांचों के लिए बुकिंग की जा सकती है।
  5. क्या मुझे डिजिटल ओपीडी के लिए पंजीकरण कराना होगा?
    हां, मरीजों को अपनी आभा आईडी से अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक है। इसके बाद ही वे डिजिटल ओपीडी सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • सरकारी अस्पताल
  • जिला अस्पताल
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • डिजिटल ओपीडी
  • Digital OPD