नीतीश कुमार के यू-टर्न पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- वह कन्वीनर बनना चाहते थे बना देते उन्होंने ही मना किया

Vikram Jain | Jan 28, 2024, 22:54 IST
नीतीश कुमार के यू-टर्न पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- वह कन्वीनर बनना चाहते थे बना देते उन्होंने ही मना किया
नीतीश कुमार के फिर एनडीए में शामिल होने पर दिग्विजय सिंह का बयान

संजय गुप्ता, INDORE. बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर फिर मुख्यमंत्री बनने का कारनामा दो-दो बार दिखाने वालो नीतीश कुमार के कदम से कांग्रेस हतप्रभ है। मोदी के खिलाफ बने I.N.D.I.A गठबंधन में 17 महीने पहले शामिल हुए नीतीश कुमार की अब अचानक पलटी मारने के बाद सियासी वार पलटवार तेज हो गया है। JDU के NDA में शामिल होने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। रविवार रात इंदौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।



दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के I.N.D.I.A गठबंधन छोड़ने पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह कैसा नेता जो कहे कुछ और करे कुछ। यदि उन्हें कन्वीनर (I.N.D.I.A गठबंधन का) बनना था तो बना देते, इसमें कोई समस्या ही नहीं थी, उन्हें ऑफर भी किया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया।



खुद ही बोले थे 'मैं मरते दम तक BJP के साथ नहीं जाऊंगा'



दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें कभी उम्मीद नहीं थी कि वह इस प्रकार का कदम उठाएंगे, क्योंकि वह खुद ही साफ शब्दों में कह चुके थे कि किसी भी हालत में मरते दम तक बीजेपी में नहीं जाएंगे। उन्होंने ही अब बीजेपी से गठबंधन का प्रयास किया।



यह खबर भी पढ़ें...



बिहार के सीएम नीतीश ने फिर बदला बॉयफ्रेंड, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का 17 महीने पुराना बयान फिर हुआ ताजा



वह कैसा नेता जो कहे कुछ और करे कुछ



दिग्विजय सिंह ने कहा कि साल-डेढ़ साल में बीजेपी का सामूहिक विरोध की पहल उन्होंने ही की थी। आखिर वह कैसा नेता दोनों ओर से, जो कहे कुछ और करे कुछ। नीतीश ने कहा था कि मरते दम तक बीजेपी में नहीं जाउंगा और अमित शाह ने कहा था कि उन्हें बीजेपी में अब कभी नहीं लेंगे। बीजेपी गठबंधन के बाद सीएम बनने के बाद नीतीश ने कहा कि अब कहीं नहीं जाउंगा, इस पर भी दिग्विजय सिंह ने हंसकर कहा कि वह कई बार ऐसा कह चुके हैं।



शहर कार्यकारिणी के काम बताए



इंदौर में शहर कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने दिग्विजय सिंह से मुलाकात की और कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के साथ कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, अरविंद बागड़ी के साथ शेख अलीम व अन्य ने रेसीडेंसी कोठी पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान शहर कांग्रेस की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से यशपाल गहलोत, नासिर खान, महमूद कुरैशी, किरण जिरेती, सुवेग राठी, राजेश शर्मा, साक्षी शुक्ला, अंतिक गोहार, अंकित जोशी आदि उपस्थित थे।



Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • Former CM Digvijay Singh
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • Nitish Kumar U-turn
  • Nitish Kumar and Digvijay Singh
  • CM Nitish Kumar again joins NDA
  • नीतीश कुमार का यू-टर्न
  • नीतीश कुमार और दिग्विजय सिंह
  • सीएम नीतीश कुमार फिर एनडीए में शामिल