दिलजीत ने कहा राहत इंदौरी का शेर- किसी के बाप का हिन्दुस्तान थोड़ी है, गानों की रोक पर दिया जवाब

Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Published:
इंदौर कॉन्सर्ट में विरोधियों को जवाब देते हुए पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने राहत इंदौरी का मशहूर शेर सुनाया और मंच से अपने सभी चर्चित गाने भी गाए।
Punjabi singer Diljit Dosanjh responds to critics during his Indore concert by reciting Rahat Indori poetry and performing his popular songs on stage
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने रविवार, 15 नवंबर को इंदौर में हुए अपने कॉन्सर्ट के दौरान विरोधियों को करारा जवाब दिया। उनके कुछ गानों पर रोक लगाने की बात उठी थी। इस पर दिलजीत ने मंच से कहा कि कभी कहते हैं ये नहीं कर सकते, कभी कहते हैं वो नहीं कर सकते और यह गाना भी नहीं गा सकते।

इसके बाद उन्होंने राहत इंदौरी का मशहूर शेर सुनाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।



पिछली बार भी सुनाया था शेर

खास बात यह रही कि दिसंबर 2024 के इंदौर शो में भी दिलजीत ने राहत इंदौरी के शेर से ही अपनी बात शुरू की थी। इस बार भी उन्होंने उसी अंदाज में विरोधियों को जवाब दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाकाल के जयकारे से हुई। दिलजीत ने सभी से हाथ उठाकर जय महाकाल बोलने को कहा। रात 10 बजे तक चले करीब दो घंटे के इस कार्यक्रम में उन्होंने कुल 32 गाने सुनाए।



यहां से विवाद शुरू हुआ

दरअसल बाल संरक्षण अधिकारियों ने आदेश दिया था कि वह कुछ गाने नहीं गा सकते हैं। इन गानों से बच्चों पर असर होता है। इनमें पटियाला पेग, पांच तारा ठेका और जट्ट जिओना मौड़ जैसे गाने शामिल थे। दिलजीत ने ये गाने भी गाए और इसका जवाब भी दिया।



यह बोले दिलजीत...

दिलजीत ने मंच से कहा कि, यह नहीं कर सकते, वो नहीं कर सकते हैं, ये गाना वो नहीं गाना। हमारे मुंह से जो निकले वो ही सदाकत है, हमारे मुंह में तुम्हारी जुबान थोड़ी है। अगर खिलाफ है तो होने दो जान थोड़ी है। ये सब धुआं है, आसमान थोड़ी है।



दिलजीत ने राहत इंदौरी का यह शेर कहा...किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है मैं जानता हूं कि दुश्मन भी कम नहीं लेकिन हमारी तरह हथेली पे जान थोड़ी है सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है।



शो में बिके थे 7 करोड़ के टिकट

उल्लेखनीय है कि दिलजीत के शो के लिए 13 नवंबर तक 7 करोड़ 17 लाख रुपए के टिकट बिके थे। इसके लिए उनके द्वारा 61 लाख का मनोरंजन टैक्स भी भरा गया था। आयोजकों के अनुसार करीब 25 हजार टिकट बिकने की बात कही गई थी। हालांकि इस बार बीते दिसंबर 2024 के शो की तुलना में कम क्रेज दिखा। इस बार मैदान की क्षमता करीब 40 हजार दर्शकों की थी।



मुझे इंदौर आने से नहीं रोक सकते

शो होने से पहले दिलजीत को लगातार धमकियां मिल रही । इसका भी जवाब दिलजीत ने दिया। उन्होंने कहा कि मुझे इंदौर आने से कोई नहीं रोक सकता है। आयोजन से पहले लगातार इंदौर दौरे पर दिलजीत ने सोशल मीडिया पर संदेश डाला और फिर आयोजन से पहले इंदौरी पोहे के साथ फोटो अपलोड की है।



FAQ



1. दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर क्या विवाद हुआ था?



बाल संरक्षण अधिकारियों ने आदेश दिया था कि दिलजीत दोसांझ अपने शो में कुछ गाने नहीं गा सकते हैं, क्योंकि उनसे बच्चों पर असर पड़ता है। इन गानों में 'पटियाला पेग', 'पांच तारा ठेका' और 'जट्ट जिओना मौड़' शामिल थे, लेकिन दिलजीत ने मंच से ये सभी गाने गाए।



2. दिलजीत दोसांझ ने इंदौर में कुल कितने गाने गाए?



रविवार, 15 नवंबर को हुआ दिलजीत दोसांझ का यह कॉन्सर्ट करीब दो घंटे तक चला और रात 10 बजे खत्म हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने जय महाकाल के जयकारे से की और पूरे शो के दौरान कुल 32 गाने गाए।



3. दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो के लिए कितने रुपए के टिकट बिके थे?



जानकारी के अनुसार 13 नवंबर तक इस शो के लिए 7 करोड़ 17 लाख रुपए के टिकट बिके थे करीब 25 हजार टिकटों की बिक्री हुई थी। इसके लिए 61 लाख रुपये का मनोरंजन टैक्स भी जमा किया गया था।

Tags:
  • पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ
  • दिलजीत दोसांझ
  • राहत इंदौरी
  • दिलजीत दोसांझ का इंदौर कॉन्सर्ट
  • दिलजीत दोसांझ इंदौर शो
  • Diljit Dosanjh
  • Diljit Dosanjh Indore Concert