डॉक्टर MD ड्रग्स के साथ पकड़ा गया, नशे में पहनता है लड़कियों के कपड़े
इंदौर में क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक बार फिर नशे पर वार किया है। न्यू ईयर की रात को पुलिस ने दो आरोपियों को एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा है। इसमें एक आरोपी होम्योपैथी डॉक्टर भी है, जो नशे का आदी है और नशे में उसका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है और वह लड़कियों के कपड़े पहन लेता है। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तब भी वह लड़कियों के कपड़े पहना हुआ था, उसके मोबाइल में भी इस तरह की फोटो मिली है। पुलिस ने इसके साथ ही उसके साथी भरत को भी गिरफ्तार किया है।
इंदौर पुलिस ने यह पकड़ा
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि योगेश का खुद का क्लिनिक है। वह नशे का आदी है। दूसरा आरोपी भरत रीवा का रहने वाला है। वह मिडलैंड होटल तुलसी नगर में केयर टेकर का काम करता है। होटल में आने-जाने के दौरान ही उसकी दोस्ती योगेश से हुई थी। दोनों मिलकर नशे करते हैं।
पत्नी ने छोड़ा तो नशे का आदी हुआ
पुलिस को पता चला है कि डॉक्टर को उसकी पत्नी ने छोड़ दिया है इसके बाद से ही वह नशे का आदी हुआ है। नशे के चक्कर में वह कर्जदार हो गया और पांच लाख का कर्ज चढ़ हुआ है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक