Doctor से शिक्षक ने पहले ऑनलाइन दोस्ती की, फिर रेप कर वीडियो किए वायरल , अब लगाई आग

Marut raj | May 22, 2024, 17:19 IST
Doctor Teacher Rape video viral MP द सूत्र
एमपी की महिला डॉक्टर की मैट्रिमोनियल साइट पर गुजरात के रहने वाले सरकारी टीचर से दोस्ती हुई। बाद में टीचर ने डॉक्टर से साथ रेप किया और इसके वीडियो डॉक्टर के परिचितों को भेज दिए।

भोपाल. एक शिक्षक ने महिला डॉक्टर से ऑनलाइन दोस्ती की। फ्रैंडशिप मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। टीचर ने जाल में फंसाकर डॉक्टर के साथ रेप किया और इसके वीडियो वायरल कर दिए। इतना ही नहीं टीचर ने डॉक्टर की कार और एक्टिवा में आग लगा दी। खास बात यह है कि टीचर गुजरात का रहने वाला है और डॉक्टर एमपी की रीवा जिले की रहने वाली है। टीचर ने गुजरात से एमपी आकर वारदात को अंजाम दिया।



महिला डॉक्टर का हो चुका है तलाक


महिला डॉक्टर ( Doctor ) ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है। इसमें डॉक्टर ने बताया है कि आरोपी गुजरात के कच्छ में सरकारी टीचर है। डॉक्टर की जान - पहचान उससे मैट्रिमोनियल साइट पर हुई। वह उन पर गुजरात आने का दबाव डाल रहा है। डॉक्टर का कहना है कि आरोपी उन्हें जान से मारना चाहता है।



महिला डॉक्टर का कहना है कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। 2017 में पति ने मुझे छोड़कर दूसरी शादी कर ली। तब से रीवा में मां-पिता के साथ रह रही हूं। घरवालों ने मुझ पर दूसरी शादी का दबाव बनाया तो मैट्रिमोनियल साइट पर रजिस्ट्रेशन कर लिया। कच्छ (गुजरात) के देवशी सुंदरवा से दोस्ती हुई। हमारी बातचीत होने लगी।



एक महीने डॉक्टर के घर पर रुका


महिला डॉक्टर का कहना है कि आरोपी टीचर 2 जनवरी को वो खुद ही रीवा आ गया। हम बस स्टैंड पर मिले। उसने कहा कि घर देखना चाहता हूं। उसे पता था कि मम्मी-पापा घर पर नहीं हैं। यह बात फोन पर बातचीत के दौरान उसे बता चुकी थी।



हम घर आए। रात में उसने मिठाई में नशे की दवा मिलाकर खिला दी। अश्लील वीडियो - फोटो बना लिए। दूसरे दिन सुबह उसे जाने का कहा तो मना कर दिया और वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।



डॉक्टर का कहना है कि आरोपी 25 दिन तक घर में रहा। 27 जनवरी को मम्मी-पापा वापस आए, उसी दिन वो घर से गया। डॉक्टर का एक मोबाइल भी साथ ले गया। इसके बाद लगातार गुजरात आने का दबाव डालने लगा। महिला डॉक्टर से रेप Rape of female doctor



परिचितों को भेजे फोटो-वीडियो


आरोपी टीचर ने 24 अप्रैल को डॉक्टर के मोबाइल में दर्ज परिचितों के नंबर पर अश्लील फोटो-वीडियो शेयर कर दिए। इसी दिन आरोपी पर केस कराया।



डॉक्टर का कहना है कि इतने पर भी वह नहीं रुका। 2 मई को घर में खड़ी कार जला दी। इसकी भी एफआईआर कराई। 19 मई को पेट्रोल डालकर एक्टिवा जला दी। इस मामले में भी केस कराया। आरोपी डॉक्टर के घर में बाउंड्रीवॉल फांदकर घुसा था।



Tags:
  • Doctor
  • Rape of female doctor
  • महिला डॉक्टर से रेप