अयोध्या नगर में 7 महीने के मासूम को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला, एक हाथ भी खा गए, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल

Jitendra Shrivastava | Jan 12, 2024, 24:00 IST
अयोध्या नगर में 7 महीने के मासूम को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला, एक हाथ भी खा गए, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल
अयोध्या नगर के शिव नगर बस्ती में गुना से मजदूरी करने आए एक परिवार के सात माह के मासूम बच्चे को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला।

BHOPAL. प्रदेश में इन दिनों कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हो रहे हैं। मोहल्लों में और सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया कि लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। आवारा कुत्तों के हमले के भय से छोटे बच्चों का बाहर खेलना भी बंद हो गया है। कई मोहल्लों में आवारा कुत्ते छोटे बच्चों को काटकर पहले भी घायल कर चुके हैं। ताजा घटना प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। यहां अयोध्या नगर के शिव नगर बस्ती में गुना से मजदूरी करने आए एक परिवार के सात माह के मासूम बच्चे को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला। घटना के समय बच्चे की मां बच्चे को जमीन पर लिटाकर पास ही मजदूरी कर रही थी। उसी दौरान कुत्ते मासूम बच्चे को घसीटकर ले गए।



नगर निगम की टीम के सामने लोगों ने हंगामा किया



घटना गुरुवार शाम की है। अयोध्या नगर के शिव नगर बस्ती में 7 महीने के मासूम को उस समय कुत्ते घसीटकर ले गए जब उसकी मां मजदूरी कर रही थी। बच्चे को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला। कुत्तों ने मासूम का एक हाथ भी खा लिया। बाद में बच्चे का लहूलुहान हालत में शव मिला। सूचना के एक दिन बाद नगर निगम की टीम मौके पर गई तब मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव दफना दिया। पुलिस का कहना है कि शव बरामद करके उसका पीएम कराया जाएगा। नवजात के माता-पिता मजदूरी करते हैं।



परिजनों ने बच्चे का दफनाया शव



मिनाल गेट नंबर चार के पास शिव नगर बस्ती है। यहां मजदूर रहते हैं। गुरुवार को यहीं रहने वाले महेंद्र वाल्मीकि के 7 महीने के बच्चे को उसके घर से कुत्ते घसीटकर ले गए। बच्चे की मां पास ही में गई हुई थी। पिता काम पर गए थे। लोगों की मदद से परिजनों ने बच्चे को खोजा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को दफन कर दिया था। मासूम को कुत्तों ने जब काट-काटकर मार डाला तब नगर निगम की टीम को सूचना दी गई।



शव बरामद कर पीएम कराया जाएगा



लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस को परिजनों ने शपथ पत्र देकर पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। नवजात के पिता मजदूर हैं, वह कार्रवाई नहीं चाहते थे। शुक्रवार शाम 7:15 बजे मर्ग कायम किया है। परिजनों ने शव कहां दफन किया, इसकी जानकारी वे नहीं दे रहे हैं। उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर पीएम कराया जाएगा।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Terror of dogs in Bhopal
  • innocent child was bitten to death by dogs
  • one hand of innocent child was eaten by dogs
  • it is difficult for people to leave their homes
  • भोपाल में कुत्तों का आतंक
  • मासूम को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला
  • मासूम का एक हाथ कुत्ते खा गए
  • लोगों का घरों से निकलना मुश्किल