मनमोहन सिंह ने MP को दी थी बड़ी सौगात, इस बड़े प्रोजेक्ट में था योगदान

Vikram Jain | Dec 27, 2024, 15:53 IST
डॉ. मनमोहन सिंह मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। Photograph: (BHOPAL)
प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। पूर्व पीएम के निधन से देश में शोक की लहर है। डॉ. मनमोहन सिंह की मध्य प्रदेश से कई यादें जुड़ी हैं। चलिए जानते हैं...

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद भारत सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। केंद्र सरकार और कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।



डॉ. मनमोहन सिंह का एमपी से गहरा नाता

17 नवंबर 2013 को आए थे जबलपुर

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का मध्य प्रदेश से खास नाता रहा है। उनके जीवन और राजनीति के महत्वपूर्ण पलों में मध्य प्रदेश ने एक खास स्थान रखा। वे प्रधानमंत्री रहते सात बार मध्य प्रदेश आए थे। डॉ. मनमोहन सिंह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान 17 नवंबर 2013 को जबलपुर आए थे। यहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। उस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ उनके साथ मंच पर मौजूद थे। इसके छह महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में यूपीए सरकार चली गई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने।



पीएम रहते किए मध्य प्रदेश का दौरा

प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह सात बार मध्य प्रदेश का दौरा किया था। वे 21 नवंबर 2018 को इंदौर आए थे। इस दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव चल रहे थे। राज्य में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार थी। इंदौर में पूर्व पीएम सिंह ने केंद्र और एमपी की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कई महत्वपूर्ण बयान दिए थे, जिसमें नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए नोटबंदी को लूट का हिस्सा बताया था।



विजन डाक्यूमेंट का किया था लोकार्पण

इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री ने 17 दिसंबर 2019 को मध्य प्रदेश आए थे। जब कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का एक साल पूरा हुआ था, पूर्व पीएम भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ मीडिया से चर्चा की और राज्य सरकार के विजन डाक्यूमेंट का लोकार्पण किया।



संग्रहालय देखते ही मोहित हो गए थे पूर्व पीएम

भोपाल मेट्रो परियोजना में डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान

डॉ. मनमोहन सिंह का मध्य प्रदेश में मेट्रो परियोजना के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने भोपाल मेट्रो परियोजना के पहले प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। यह परियोजना शहर में परिवहन की सुविधाओं में सुधार लाने के उद्देश्य से तैयार की गई थी। जब वे प्रधानमंत्री थे, तब 20 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में मेट्रो ट्रेन चलाने का प्रस्ताव किया गया था। इस परियोजना को मंजूरी के दौरान कमलनाथ केंद्र में शहरी विकास मंत्री थे। मध्य प्रदेश में बाबूलाल गौर मुख्यमंत्री थे। तब उन्होंने कमलनाथ के जरिए भोपाल मेट्रो परियोजना के लिए प्रस्ताव पीएमओ भेजा था। अब इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पूरा होने जा रहा है। मनमोहन सिंह का निधन न केवल भारतीय राजनीति के लिए, बल्कि समूचे देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था और राजनीति में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिनका प्रभाव आज भी महसूस किया जाता है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • कमलनाथ
  • भोपाल मेट्रो
  • डॉ. मनमोहन सिंह
  • डॉ. मनमोहन सिंह का मध्य प्रदेश दौरा
  • डॉ. मनमोहन सिंह का निधन
  • Dr. Manmohan Singh