मालवा प्रांत के संघ चालक होंगे डॉ. प्रकाश शास्त्री, शाजापुर में हुई बड़ी बैठक में अहम फैसले

Rahul Garhwal | Dec 10, 2023, 24:00 IST
मालवा प्रांत के संघ चालक होंगे डॉ. प्रकाश शास्त्री, शाजापुर में हुई बड़ी बैठक में अहम फैसले
डॉ. प्रकाश शास्त्री मालवा प्रांत के संघ चालक होंगे। शाजापुर में हुई बड़ी बैठक में अहम फैसले हुए।

BHOPAL. मालवा प्रांत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 3 दिवसीय अहम बैठक शाजापुर में हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। डॉ. प्रकाश शास्तीर को अगले 3 साल के लिए मालवा प्रांत का संघ चालक बनाया गया। वे निर्विरोध चुने गए। डॉ. शास्त्री वर्तमान में भी प्रांत के संघ चालक ही हैं। उनका कार्यकाल 3 साल और आगे बढ़ा दिया गया है।



इन्हें भी जिम्मेदारी



डॉ. मुकेश मोढ़



अभी तक मालवा प्रांत के सह संपर्क प्रमुख की भूमिका में थे। अब इंदौर विभाग के संघ चालक होंगे। ये निर्वाचन भी निर्विरोध हुआ है।



शैलेंद्र महाजन



इंदौर विभाग के वर्तमान संघ चालक हैं। इन्हें अब मालवा प्रांत का सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख बनाया गया है।



श्री विनय पिंगले



इंदौर विभाग के संपर्क प्रमुख का दायित्व संभाल रहे थे। अब मालवा प्रांत का सह संपर्क प्रमुख बनाया गया है।



श्रीनाथ गुप्ता



प्रांत सह संपर्क प्रमुख की भूमिका में थे। उन्हें अब मालवा प्रांत का सह कार्यवाह बनाया गया है।



Tags:
  • RSS
  • RSS Malwa Sangh Chalak
  • Sangh Chalak Dr. Prakash Shastri
  • RSS meeting in Shajapur
  • राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ
  • RSS मालवा प्रांत संघ चालक
  • संघ चालक डॉ. प्रकाश शास्त्री
  • शाजापुर में RSS की बैठक