वोटर असली है या फर्जी, चुनाव आयोग करता है इसका फैसला, सिर्फ दो रुपए में पता चलेगा वोटर असली या नकली

Pratibha Rana | Nov 17, 2023, 24:00 IST
वोटर असली है या फर्जी, चुनाव आयोग करता है इसका फैसला, सिर्फ दो रुपए में पता चलेगा वोटर असली या नकली
मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए आज 17 नवंबर (शुक्रवार) को वोटिंग होगी। इस चुनाव में 2 हजार 533 प्रत्याशी मैदान में हैं।

BHOPAL. वोटर असली है या नकली, सिर्फ दो रुपए में इस बात का खुलासा हो जाता है। पीठासीन अधिकारी दो रुपए में इतने बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा कर देता है। सुनने में यह बात भले ही अटपटी लगे, लेकिन ये सच है। सच और झूठ का फैसला किसी भी पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटर को लेकर दो रुपए की फीस देने के बाद होने वाली सुनवाई से होता है। सुनवाई पोलिंग सेंटर पर मौजूद पीठासीन अधिकारी करता है।



शिकायत सही निकली तो दो रुपए फीस वापस

अगर आपको लगता है कि पोलिंग बूथ पर कोई गलत मतदाता वोट डाल रहा है तो इसके लिए दो रुपए फीस जमा कर उसकी वैधता को चैलेंज किया जा सकता है। पोलिंग बूथ पर यह बात सामने आती है कि कोई वोटर फर्जी है। ऐसी स्थिति में चैलेंज वोट का सहारा लिया जाता है। वह तय करता है कि वोटर नकली है या फर्जी। पीठासीन अधिकारी उसका नाम, पिता का नाम, पता, घर में कितने वोटर हैं आदि कई चीजों के बारे में पूछताछ करेगा। पीठासीन अधिकारी की जांच में शिकायत सही निकली तो दो रुपए शुल्क वापस हो जाएगा। अन्यथा शुल्क जब्त हो जाएगा। पीठासीन अधिकारी फर्जी वोटर को पुलिस के हवाले कर देता है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाती है।



मध्य प्रदेश में बने हैं 64,626 पोलिंग बूथ

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज 17 नवंबर को सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। इस चुनाव में 2 हजार 533 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई है। शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। विधानसभा चुनावों के लिए मध्य प्रदेश में 64,626 पोलिंग बूथ बने हैं। प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक ही है, लेकिन कुछ सीटों पर वोटिंग सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक ही होगी। इसमें सीटें बालाघाट, मंडला और डिंडोरी शामिल हैं। बात की जाएं, भोपाल की तो यहां पर कुल 2049 पोलिंग बूथ हैं।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • MP Assembly Elections 2023
  • Voting for 230 Assembly seats
  • 230 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग
  • Method to check voter fraud
  • वोटर फर्जी चैक करने का तरीका