डॉ. अमरनाथ मित्तल की करोड़ों की प्रॉपर्टी की कुर्की के बाद ईडी का एक्शन

Sanjay Sharma | Mar 29, 2026, 08:27 IST
ed action dr amarnath mittal money laundering bhopal
भोपाल के पूर्व स्वास्थ्य संचालक डॉ. अमरनाथ मित्तल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी करोड़ों की अवैध संपत्ति को कुर्क कर लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग के इस बड़े खेल में भोपाल और रायसेन की संपत्ती भी शामिल हैं।

News in short

  • डॉ. अमरनाथ मित्तल पर ईडी ने 26 मार्च 2026 को केस दर्ज किया था।
  • अमरनाथ मित्तल पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है।
  • करीब दो करोड़ 38 लाख रुपए की अवैध संपत्ति सामने आ चुकी हैं।
  • भोपाल और रायसेन में मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा भी हुआ।
  • ईडी ने जनवरी में नौ करोड़ 78 लाख की संपत्ति सरकारी कब्जे में ली थी।

News in Detail

प्रवर्तन निदेशालय ने भोपाल में आय से अधिक संपत्ति के केस में पूर्व अधिकारी की नौ करोड़ 78 लाख रुपए की प्रॉपर्टी कुर्क की है। स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. अमरनाथ मित्तल पर केस दर्ज कर ईडी द्वारा जांच की जा रही है। यह मामला पीएमएलए एक्ट के तहत भोपाल के विशेष न्यायालय में भी पहुंच गया है।



डॉ. अमरनाथ मित्तल पर ईडी की सख्ती

पूर्व स्वास्थ्य संचालक डॉ. अमरनाथ मित्तल पर ईडी की सख्ती बढ़ती जा रही है। आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद, अब प्रवर्तन निदेशालय डॉ. मित्तल की मनी लॉन्ड्रिंग ट्रेल की परतें खंगाल रही है।



डॉ. मित्तल पर 14 साल पहले लोकायुक्त टीम ने आय से 396 फीसदी प्रापर्टी जमा करने पर कार्रवाई की थी। अब इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग सहित कई अन्य गड़बड़ियों को देखते हुए ईडी की एंट्री हो गई है।



ed-action-dr-amarnath-mittal-money-laundering-bhopal


पुराने केस में ईडी का नया एक्शन

लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अब ईडी ने डॉ. अमरनाथ मित्तल के केस में पीएमएलए एक्ट के तहत आरोप पत्र दाखिल किया है। इससे पहले ईडी ने जनवरी माह में डॉ. मित्तल की नौ करोड़ 78 लाख रुपए की अचल संपत्ति कुर्क की थी।



संपत्तियों की कीमत से खुलासा

ईडी ने जब्त की गई संपत्तियों की कीमत का हिसाब लगाया, तो यह साफ हो गया कि मनी लॉन्ड्रिंग का एक बड़ा खेल चल रहा था। जो पैसे अवैध तरीके से कमाए गए थे उन्हीं पैसों से ये संपत्तियां खरीदी गईं। इसी पैसे से भोपाल और रायसेन में संपत्तियां खरीदी गईं।



केस के बाद खरीदी–बेची प्रॉपर्टी

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार FIR के बाद भी पूर्व निदेशक डॉ. अमरनाथ मित्तल का लेनदेन जारी रहा। मित्तल ने कानून तोड़कर पुरानी संपत्तियां बेचकर पैसा जुटाया। इस रकम को नई प्रॉपर्टी खरीदने में निवेश किया गया था। बेनामी कमाई को छिपाने के लिए भी इस तरीके का उपयोग किया गया था।



बॉन्ड, मकान और कृषि भूमि भी जब्त

ईडी ने कई तरह की संपत्तियां अटैच की हैं। इनमें लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन बॉन्ड्स भी शामिल हैं। रिहायशी जमीन, मकान और कृषि भूमि भी जब्त हुई हैं। सभी संपत्तियां भोपाल और रायसेन जिलों में हैं। ईडी ने जांच में कई और संपत्तियां सामने आने और नए खुलासे होने की संभावना जताई है।



ये खबरें भी पढ़िए...



एमपी न्यूज: मनी लांड्रिंग मामले में प्रभाकर शुक्ला की संपत्तियां जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई



ईडी ने 3.36 करोड़ का बैंक लोन डकारने वाली फर्म की संपत्ति अटैच की



मध्यप्रदेश न्यूज: होटल से दबोचे गए ऑनलाइन सटोरिए, 45 लाख की संपत्ति जब्त



ईडी की बड़ी कार्रवाई: अनुपातहीन संपत्ति केस में रेलवे के इंजीनियर की पत्नी पर कोर्ट में शिकायत दर्ज



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • ईडी
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • लोकायुक्त की कार्रवाई