42 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी केस में एक्सेल व्हीकल्स की संपत्ति जब्त

Sanjay Sharma | Mar 28, 2026, 12:50 IST
ED Seizes Property Excel Vehicles 42 Crore Bank Fraud Case
BHOPAL. प्रवर्तन निदेशालय के भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय ने बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने एक्सेल व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके डायरेक्टर की 12.62 करोड़ रुपए की दो अचल संपत्ति जब्त की हैं। ये संपत्ति भोपाल में स्थित हैं।

News in short:

1. ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में 12.62 करोड़ रुपए की दो संपत्तियां जब्त कीं।



2. कार्रवाई एक्सेल व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड और डायरेक्टर्स मंजू गर्ग व ऋषभ गर्ग के खिलाफ।



3. कंपनी ने बैंक ऑफ इंडिया से 42 करोड़ रुपए का लोन लेकर धोखाधड़ी की।



4. गिरवी संपत्तियों की गलत जानकारी दी और लोन की राशि दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर की।



5. तलाशी में 1.09 करोड़ नकद और आभूषण भी बरामद हुए।



News in Detail:

एक्सेल व्हीकल्स (Excel Vehicles) और उसके डायरेक्टर्स ने बैंक से लोन लेकर 42 करोड़ की धोखाधड़ी की थी। बैंक की शिकायत पर साल 2022 में सीबीआई ने केस दर्ज किया था। करोड़ों के गबन, करोड़ों के अवैध ट्रांजेक्शन और मनी लॉन्ड्रिंग को देखते हुए केस ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को सौंपा गया था।



यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है। कार्रवाई मेसर्स एक्सेल व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक मंजू गर्ग व ऋषभ गर्ग के खिलाफ की गई है।



ed6a9cb2-e34


कहां, कितनी संपत्ति की जब्त :



भोपाल (Bhopal) जिले की कोलार तहसील में स्थित कृषि भूमि और एक व्यावसायिक भूखंड



FIR के आधार पर शुरू हुई जांच :



ईडी ने यह जांच सीबीआई, एसीबी भोपाल द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की। एफआईआर में कंपनी और उसके निदेशकों पर बैंक ऑफ इंडिया को धोखाधड़ी का आरोप है।



कितना हुआ नुकसान :

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बैंक को करीब 42 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया।



सीबीआई ने क्या किया :

  • 20 दिसंबर 2022 को इंदौर की विशेष सीबीआई अदालत में चार्जशीट दाखिल।
  • भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

छापे में क्या मिला :

  • ईडी ने 6 नवंबर 2024 को तलाशी अभियान चलाया
  • 1.09 करोड़ रुपए नकद और आभूषण जब्त किए गए

जांच में ये हुआ खुलासा :

  • कंपनी ने टाटा मोटर्स की डीलरशिप के नाम पर 42 करोड़ का लोन लिया
  • गिरवी रखी संपत्तियों की गलत जानकारी दी गई
  • एक संपत्ति पहले से ही कोटक महिंद्रा बैंक के पास गिरवी थी

पैसे का क्या हुआ :

  • लोन की बड़ी राशि अन्य कंपनियों और संबंधित खातों में ट्रांसफर
  • बिना वैध व्यापारिक कारण के पैसों का डायवर्जन, गबन और मनी लॉन्ड्रिंग के संकेत

ये खबरें भी पढ़ें...

मनी लांड्रिंग मामले में प्रभाकर शुक्ला की संपत्तियां जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई



ईडी ने 3.36 करोड़ का बैंक लोन डकारने वाली फर्म की संपत्ति अटैच की



ईडी की बड़ी कार्रवाई: अनुपातहीन संपत्ति केस में रेलवे के इंजीनियर की पत्नी पर कोर्ट में शिकायत दर्ज



ईडी अधिकारी बनकर मांगी 15 लाख की रिश्वत, एसीबी ने रुपए लेते किया रंगे हाथों गिरफ्तार



Tags:
  • Bhopal
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • सीबीआई
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • टाटा मोटर्स
  • Excel Vehicles