ईद पर शाजापुर में तनाव, शहर काजी के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे

Sandeep Kumar | Mar 21, 2026, 16:54 IST
eid shajapur
शाजापुर के कसेरा बाजार में काजी के सम्मान समारोह पर विरोध हुआ। विरोध डीजे बजाने को लेकर था। इस कारण पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। काजी रहमतुल्लाह ने निकाह में डीजे बजाने से इनकार किया था।

News in Short

  • ईदे के मौके पर शाजापुर के कसेरा बाजार में काजी रहमतुल्लाह का सम्मान समारोह हुआ।
  • विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने मुर्दाबाद के नारे लगाए।
  • विरोध का कारण काजी साहब का विवाह समारोह में डीजे बजाने का विरोध था।
  • पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।
  • वरिष्ठ नेताओं की समझाइश से शांति बहाल की गई और स्थिति नियंत्रित हुई।

News in Detail

शाजापुर के कसेरा बाजार में नवनियुक्त शहर काजी रहमतुल्लाह का सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान एक सामाजिक गुट ने विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।



एमपी सरकार ने 250 करोड़ का जेट विमान खरीदा, जल्द होगी डिलीवरी



क्यों हुआ विरोध?

विरोध का मुख्य कारण एक विवाह समारोह था जिसमें काजी रहमतुल्लाह ने डीजे बजाने का विरोध किया था। बताया जाता है कि काजी साहब ने एक निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया था क्योंकि वहां डीजे बजाया जा रहा था। काजी के इस कदम से कुछ समाजजन नाराज हो गए और उन्होंने सम्मान समारोह के दौरान विरोध प्रदर्शन किया।



ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्टे के बावजूद रजिस्ट्री करने पर उप पंजीयक नपे, लगा 25 हजार का जुर्माना



पुलिस का हस्तक्षेप

विरोध की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। थाना प्रभारी संतोष सिंह वाघेला और पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। वरिष्ठ नेताओं की समझाइश से शांति बहाल की गई। पुलिस ने भीड़ को वहां से हटा दिया।



मध्यप्रदेश के कथावाचक मोहित नागर कांग्रेस में शामिल, सरकार पर साधा निशाना



mp के चार हजार स्कूलों में शुरू होगा हैप्पीनेस कोर्स, छात्र अब पढ़ेंगे आनंद का पाठ



नए शहर काजी का सम्मान समारोह

शहर काजी मोहसिन उल्ला ने नमाज अदा की। इसके बाद नायब काजी रहमतुल्लाह को उत्तराधिकारी घोषित किया। नवनियुक्त काजी रहमतुल्लाह का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। डीजे बजाने के विरोध के कारण समारोह विवादित हो गया।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • शाजापुर
  • ईद
  • शहर काजी