राजनीति का रूप निखारने मैदान में उतरी, बुद्धि के साथ वोटर हो रहे रूप पर फिदा

Pratibha Rana | Nov 11, 2023, 24:00 IST
राजनीति का रूप निखारने मैदान में उतरी, बुद्धि के साथ वोटर हो रहे रूप पर फिदा
दिवाली के एक दिन पहले रूप चौदस का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को छोटी दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली चौदस, रूप चतुर्दशी और नरका पूजा के नामों से भी जाना जाता है।

BHOPAL. इस बार दिवाली और चुनाव का संयोग है। दिवाली के दौरान रूप चौदस का त्योहार भी है। इस त्योहार को रूप निखारने के लिए जाना जाता है। जब रूप की बात आती है तो सबसे पहले महिलाओं का जिक्र होता है। इस समय हर क्षेत्र में महिलाओं का बोलबाला है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की राजनीति में भी कई खूबसूरत महिलाएं हैं। ये महिलाएं चुनाव भी लड़ रही हैं। रूप चौदस और चुनाव के संयोग के मौके पर हम आपको तीनों प्रदेशों की खूबसूरत महिला नेताओं के बारे में बता रहे हैं...



अब जानिए क्या है रूप चौदस ?

रूप चौदस कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस साल रूप चौदस 11 नवंबर को मनाई जाएगी। रूप चौदस को छोटी दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली चौदस और नरका पूजा के नामों से भी जाना जाता है। इस दिन यमराज के लिए दीये जलाए जाने का विधान है। कहा जाता है कि ऐसा करने से हर तरह का भय खत्म हो जाता है और परिवार में किसी की अकाल मृत्यु नहीं होती है। रूप चौदस के दिन संध्या के समय दीपक जलाए जाते हैं और चारों ओर रोशनी की जाती है।



छत्तीसगढ़....

भावना बोहरा

भावना बोहरा अभी जिला पंचायत मे सभापति हैं और महिला मोर्चा की संगठन मंत्री हैं। छत्तीसगढ़ में वो बीजेपी की एक सक्रिय नेता के रूप में जानी जाती हैं। भावना छत्तीसगढ़ शतरंज संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ महिला विंग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। पंडरिया सीट से भावना बोहरा को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है।



Screenshot 2023-11-10 145344.png.jpg


रंजना साहू

धमतरी विधानसभा में 2018 के चुनाव में विजय हासिल करने वाली रंजना साहू पर दोबारा भरोसा जताते हुए बीजेपी ने टिकट दिया है। रंजना दीपेन्द्र साहू ने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत जनपद सदस्य के रूप में की थी। वे जनपद सदस्य रहते हुए धमतरी जनपद पंचायत की अध्यक्ष बनीं।



1812115-ranjana-sahu-accident.avif.jpg


संयोगिता सिंह जूदेव

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने संयोगिता सिंह जूदेव को साल 2018 के चुनाव में हार के बाद एक बार फिर से चंद्रपुर से प्रत्याशी बनाया है। संयोगिता सिंह जूदेव केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय दिलीप सिंह गुरुदेव की बहू और पूर्व बीजेपी के नेता स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव की पत्नी हैं।



5bffad9e09e7b.jpg


मध्यप्रदेश ........

महेश्वर से विजयलक्ष्मी साधौ

डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। साधौ मध्यप्रदेश विधानसभा में महेश्वर का प्रतिनिधित्व करती हैं। वे मध्यप्रदेश विधानसभा में महेश्वर से विधायक हैं। वे मध्यप्रदेश से पूर्व राज्य सभा की सांसद थीं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राजनेता हैं। कांग्रेस ने विजयलक्ष्मी साधौ को महेश्वर से टिकट दिया है।



WhatsApp Image 2023-11-10 at 2.56.56 PM (1).jpeg


सांवेर से रीना बौरासी

कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की बेटी रीना बौरासी को कांग्रेस ने सांवेर से टिकट दिया गया है। रीना पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। जातिगत समीकरण हैं। गुड्डू सांवेर से एक बार विधायक रह चुके हैं। वहां पर उनका जनाधार माना जाता है। इसलिए रीना को टिकट दिया है। ये एससी के लिए आरक्षित सीट है।



WhatsApp Image 2023-11-10 at 2.56.56 PM (2).jpeg


कृष्णा गौर

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का गढ़ कही जाने वाली गोविंदपुरा विधानसभा पर इस बार भी उनकी बहू कृष्णा गौर चुनाव मैदान में हैं। कृष्णा गौर बीजेपी से वर्तमान विधायक हैं।



WhatsApp Image 2023-11-10 at 2.56.56 PM (3).jpeg


रीति पाठक

बीजेपी ने सीधी से सांसद रीति पाठक को प्रत्‍याशी घोषित किया गया है। रीति पाठक पहली बार 2014 के लोकसभा चुनावों में मध्यप्रदेश की सीधी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनी गईं थीं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराकर सीट जीती थी।



WhatsApp Image 2023-11-10 at 2.56.56 PM (4).jpeg


रक्षा राजपूत

कांग्रेस ने खुरई विधानसभा सीट से रक्षा राजपूत को चुनावी रण में उतारा है। यहां उनका सामना बीजेपी के कद्दावर नेता भूपेंद्र सिंह से होगा। वे पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। उनकी उम्र 29 साल है। वे पेशे से डिजिटल क्रिएटर हैं।



WhatsApp Image 2023-11-10 at 2.59.35 PM.jpeg


डॉ. रश्मि पटेल

नागौद विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व विधायक यादवेन्द्र सिंह का टिकट काटकर इस बार युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह पटेल को मौका दिया है। वे पहली बार चुनाव लड़ेंगी। पेशे से वे डेंटिस्ट हैं और सतना की पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।



WhatsApp Image 2023-11-10 at 2.56.56 PM (6).jpeg


राजस्थान

दिया कुमारी

दिया जयपुर के पूर्व राजघराने की बेटी हैं। दिया एक बार विधायक और एक बार सांसद रह चुकी हैं। अभी जयपुर की विद्याधर नगर सीट से बीजेपी की प्रत्याशी हैं।



WhatsApp Image 2023-11-10 at 2.51.02 PM.jpeg


नौक्षम सिंह

बीजेपी ने नौक्षम सिंह को कामां सीट से प्रत्याशी बनाया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस और विदेश में पढ़ाई पूरी करने के बाद नौक्षम चौधरी ने राजनीति में कदम रखा था। अगस्त 2019 में उन्होंने बीजेपी जॉइन की थी। बीजेपी ने इनको हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में पुन्हाना विधानसभा सीट से टिकट दिया था, जहां पर कांग्रेस के इलियास के सामने नौक्षम चौधरी 13 हजार वोटों से चुनाव हार गई थीं।



WhatsApp Image 2023-11-10 at 2.50.53 PM.jpeg


मनीषा पंवार

मनीषा पंवार अभी जोधपुर शहर सीट से कांग्रेस की विधायक हैं। इस बार फिर से पार्टी ने इसी सीट से उन्हें टिकट दिया है।



WhatsApp Image 2023-11-09 at 1.44.26 PM.jpeg


अर्चना शर्मा

अर्चना शर्मा विश्व हिंदू परिषद के बड़े नेता आचार्य धर्मेंद्र की पुत्रवधू हैं। राजस्थान में कांग्रेस की मीडिया चेयरपर्सन रह चुकी हैं और कांग्रेस पार्टी ने उन्हें तीसरी बार मालवीय नगर विधानसभा सीट से टिकट दिया है।



Screenshot 2023-11-10 144908.png.jpg


दिव्या मदेरणा

दिव्या मदेरणा राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे परसराम मदेरणा की पोती हैं। वे ओसियां सीट से विधायक हैं और इस बार फिर इसी सीट से चुनाव लड़ रही हैं।



WhatsApp Image 2023-11-09 at 1.51.51 PM.jpeg


Tags:
  • विधानसभा चुनाव
  • Assembly elections 2023
  • Roop Chaudas
  • Roop Chaudas festival
  • रूप चौदस
  • रूप चौदस का त्योहार