नगर पालिका CMO दिशा डेहरिया के कई ठिकानों पर EOW की रेड, ढाई करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Siddhi Tamrakar | Jan 30, 2025, 15:28 IST
CMO दिशा डेहरिया
EOW ने बालाघाट जिले के वारासिवनी नगर पालिका CMO दिशा डेहरिया की संपत्ति की जांच शुरू की। उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में हिरासत में लिया गया है।

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी नगर पालिका की CMO दिशा डेहरिया की संपत्ति की जांच के लिए EOW की तीन अलग-अलग टीमें सिवनी, बालाघाट के वारासिवनी और छिंदवाड़ा गुरुवार (30 जनवरी) की सुबह करीब 9 बजे पहुंची। दिशा डेहरिया पहले छिंदवाड़ा जिले की चांद नगर परिषद और हर्रई नगर परिषद में CMO के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं। वर्तमान में वे बालाघाट जिले की वारासिवनी नगर परिषद और सिवनी नगर पालिका परिषद के अतिरिक्त प्रभार में हैं। बता दें कि उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है, और EOW की टीम ने उन्हें हिरासत में लिया है।



2b62880d-ab7


करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

EOW की टीम ने छिंदवाड़ा में की सर्चिंग

EOW की 12 सदस्यीय टीम छिंदवाड़ा में दिशा डेहरिया की संपत्तियों की जांच कर रही है। इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामी कर रहे हैं। संपत्तियों का मूल्यांकन PWD विभाग की मदद से किया जा रहा है। इसी दौरान, एक अन्य टीम दिशा डेहरिया को सिवनी से वारासिवनी लेकर पहुंची।



एक मकान की नहीं मिली चाबी

गुरुवार सुबह, EOW टीम दिशा डेहरिया के पिता को लेकर विवेकानंद कॉलोनी स्थित मकान पहुंची, लेकिन उसकी चाबी नहीं मिल पाई, जिससे जांच में परेशानी आई। दूसरी टीम गारमेंट्स शॉप की तलाशी ले रही है।



EOW के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, छापेमारी और जांच जारी है। जल्द ही इस मामले में और जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • छिंदवाड़ा
  • मध्य प्रदेश
  • EOW
  • सिवनी न्यूज
  • PWD
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • वारासिवनी
  • CMO Disha Dehariya