राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पर FIR, महिला स्वास्थकर्मी को खुलेआम पीटने का है आरोप
राजगढ़ में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष ने छोटी सी बात पर फावड़ा उठाकर उसे मारने की कोशिश की है। अब नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू पर एफआईआर दर्ज की गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू पर FIR
बता दें, राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अपने कुछ साथियों के साथ हाथ में डंडे लेकर दिखाई दे रहे हैं।
उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने महिला स्वास्थकर्मी को धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की। हालांकि विनोद साहू वायरल हो रहे इस वीडियो को अपने खिलाफ साजिश बता रहे हैं।
कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट कर बीजेपी को घेरा
ये कांग्रेस की साजिश- नपा अध्यक्ष
वहीं इस मामले में विनोद साहू का कहना है कि मेरे खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र किया जा रहा है। महिला स्वास्थ्यकर्मी मीनाक्षी कुबड़े राजगढ़ में सरकारी क्वार्टर में रहती है। वहां अपार्टमेंट में लगाया गया गेट विवाद की वजह है।
यहां पर रह रहे सभी कर्मचारियों ने पैसे जमाकर गेट लगवाया है। इस दौरान गेट लगा रहे नगर पालिका कर्मचारियों से मीनाक्षी ने कहा कि मैंने भी पैसे दिए हैं। मुझ से कोई सलाह नहीं ली गई। इस बात पर कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को बुला लिया।
मीनाक्षी कुबड़े ब्यावरा के सिविल अस्पताल में पदस्थ हैं। उनका कहना है कि मैं सरकारी क्वार्टर में रहती हूं। दोपहर को चंद्र प्रकाश पंवार (नपा कर्मचारी) से पूछने गए थे कि ये जो गेट लगा रहे हैं वो आप सबसे पूछकर लगा लेते तो हमें भी अच्छा लगता। इस पर उन्होंने कहा कि ये ऑर्डर विनोद साहू जी ने दिया है। इसी बात को लेकर बहस होने लगी।
इसी दौरान उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष को फोन कर दिया। वे यहां पहुंचे और मारपीट करने लगे। उसके बाद साहू नीचे गए और फावड़ा उठाकर महिला को मारने आए। आस- पास मौजूद लोगों ने महिला को बचाया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक