दतिया में गोलीकांड, मवेशी भगाने को लेकर दो गुटों में चली गोलियां, 5 लोगों की मौत, 6 घायल

Pratibha Rana | Sept 13, 2023, 24:00 IST
दतिया में गोलीकांड, मवेशी भगाने को लेकर दो गुटों में चली गोलियां, 5 लोगों की मौत, 6 घायल
जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेंडा गांव में रंजिश के चलते गोली कांड हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल सभी पुलिस अधिकारी मौके पर हैं।

DATIA. दतिया जिले में मवेशी भगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गोली चल गई। गोली चलने से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें दांगी समाज के तीन और पाल समाज के दो लोगों की जान चली गई। मरने वालों में एक परिवार के पिता, बेटे और भाई शामिल हैं।



5 लोगों की गोलीबारी में मौत



जानकारी के मुताबिक रेंडा गांव में बुधवार सुबह (13 सितंबर) को प्रकाश दांगी का उसी के पड़ोस में रहने वाले प्रीतम पाल से धान के खेत में मवेशी घुस जाने को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में इस विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। गोलीबारी से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए है। आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पु्लिस इस मामले की जांच कर रही है।



घायलों को भेजा अस्पताल, 2 की हालत गंभीर



इस गोलीकांड में दांगी समाज के प्रकाश दांगी, सुरेंद्र दांगी, रामनरेश दांगी की मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष पाल समाज में राजेंद्र पाल और राघवेंद्र पाल की जान चली गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Firing in Datia
  • dispute between two groups due to old enmity
  • bullets fired in dispute
  • दतिया में गोलीकांड
  • पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में विवाद
  • विवाद में चली गोलियां